मध्यप्रदेश

रीवा: आज से लाडली बहनों के घर-घर पहुंचाया जाएगा स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री स्वयं लगे इस कार्य में

MP Ladli Behna Yojana 2023
x

MP Ladli Behna Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही लाडली बहन योजना अब मूर्ति रूप लेती दिख रही है।

रीवा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही लाडली बहन योजना अब मूर्ति रूप लेती दिख रही है।स्वीकृति पत्र तैयार हो गए हैं। अब जिनके वितरण की बारी है। आज से लाडली बहनों को घर घर जाकर स्वीकृत पत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं बहनों के घर जाकर स्वीकृत पत्र वितरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बहने कार्यालयों के चक्कर न लगाएं इसलिए ऐसी व्यवस्था की गई है।

क्या है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की योजना

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहन योजना के लिए स्वीकृत पत्र वितरित करने जा रहे हैं। योजना के अनुसार यह स्वीकृत पत्र प्रदेश की हर पात्र महिला के घर में जा कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत उन्होंने स्वयं की है। साथ में सरकारी अमले को खासकर आंगनवाड़ी के कर्मचारियों को लगाया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों से अपील करते हुए कहा है कि वह लाडली बहन योजना का स्वीकृत पद प्राप्त करने किसी भी कार्यालय में न जाएं अपने घर में रहे। उनका भाई अधिकारी कर्मचारियों से स्वीकृत पद उनके घर पहुंच जाएगा। साथ ही 10 जून को उनके खाते में 1000 रुपए की पहली किस्त डाली जाएगी।

सीएम ने ट्विटर में दी जानकारी

सीएम ने अपने ट्विटर में कहा है कि मेरी बहने आत्मविश्वास से भरी रहे और आत्मसम्मान से जियें। इसलिए मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना बनाई गई है। आज अपनी बहनों से मिलने मैं स्वयं आया हूं। मेरा बस चलता तो मैं सभी 1 करोड़ 25 लाख बहनों के घर जाता। हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृत पत्र पहुंचाएंगे ताकि बहनों को दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story