मध्यप्रदेश

Retirement Age Will Increase: गुड न्यूज़! एमपी में सरकार फिर बढ़ा रही कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र? फटाफट जाने

MP Retirement Age
x

MP Retirement Age 

Retirement Age Will Increase: शासकीय कर्मचारी किसी भी सरकार के हाथ, पैर, आंख, कान जैसे अंग कहलाते हैं.

MP Retirement Age Will Increase: शासकीय कर्मचारी किसी भी सरकार के हाथ, पैर, आंख, कान जैसे अंग कहलाते हैं। कर्मचारियों की फौज इकट्ठा किए बिना सरकार कोई भी कार्य नहीं कर सकती। लेकिन कर्मचारियों से सेवा लेने के लिए एक समय निर्धारित किया गया है। वैसे तो पहले 58 वर्ष की उम्र के बाद कर्मचारियों को रिटायर कर दिया जाता था लेकिन बीच में सरकार ने इसमें बढ़ोतरी की और रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष कर दी गई। फिर इसमें परिवर्तन हुआ और रिटायरमेंट की उम्र 62 हुई। अब एक बार फिर रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़ाकर 63 या फिर 65 करने की तैयारी चल रही है।

तैयार हुआ प्रस्ताव

रिटायरमेंट की उम्र में बढ़ोतरी को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव में रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़ाकर 63 करने की बात कही गई है। अब यह प्रस्ताव सीएम ऑफिस भेजा जा चुका है। देखना यह है कि इस पर क्या निर्णय होता है।

5 वर्ष में दूसरी बार बढ़ाई गई रिटायरमेंट की उम्र

5 वर्ष के कार्यकाल में सरकार दूसरी बार रिटायरमेंट की उम्र में बढ़ोतरी करने जा रही है। इसके पूर्व रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष थी जिसे बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया गया। अब एक बार फिर सरकार इसे बढ़ाने की तैयारी की ओर अग्रसर है।

कई बार बढाई गई रिटायरमेंट की उम्र

जानकारी के अनुसार 1998 में दिग्विजय सिंह सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाते हुए 58 वर्ष से 60 वर्ष कर दिया था। इसके पश्चात 2018 में शिवराज सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाते हुए 60 वर्ष से 62 वर्ष कर दिया। अब एक बार फिर शिवराज सरकार रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की ओर है।

कर्मचारी समिति ने भेजा प्रस्ताव

जानकारी मिल रही है कि पूर्व में राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने एक प्रस्ताव तैयार कर रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने को लेकर मांग की थी। बताया जाता है कि राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने तैयार किए प्रस्ताव में रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने की मांग कर रही थी लेकिन इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी।

Next Story