मध्यप्रदेश

महाकाल की नगरी में ऐसा पहली बार: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वजारोहण किया, राजधानी में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडा फहराया

Neelam Dwivedi
26 Jan 2024 10:16 AM IST
महाकाल की नगरी में ऐसा पहली बार: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वजारोहण किया, राजधानी में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडा फहराया
x
Republic Day 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वजारोहण किया। यह उज्जैन में किसी मुख्यमंत्री का पहला झंडारोहण था।

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वजारोहण किया। यह उज्जैन में किसी मुख्यमंत्री का पहला झंडारोहण था। उज्जैन में बाबा महाकाल का तीन रंगों से श्रृंगार कर भस्म आरती की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में ध्वजारोहण किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में तिरंगा फहराया। सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने गृह जिलों के मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले शहीदों को याद किया और देश के विकास के लिए संकल्प लिया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

किसने कहाँ झंडावंदन किया...

  • भोपाल - मंगुभाई पटेल, राज्यपाल
  • उज्जैन - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
  • रीवा - राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम
  • मंदसौर - जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम
  • खंडवा - डॉ कुंवर विजय शाह
  • इंदौर - कैलाश विजयवर्गीय
  • नरसिंहपुर - प्रहलाद सिंह पटेल
  • जबलपुर - राकेश सिंह
  • सीहोर - करण सिंह वर्मा
  • नर्मदापुरम - उदय प्रतापसिंह
  • मंडला - सम्पतिया उईके
  • देवास - तुलसीराम सिलावट
  • श्योपुर - एदल सिंह कंसाना
  • झाबुआ - निर्मला भूरिया
  • सागर - गोविंद सिंह राजपूत
  • विदिशा - विश्वास सारंग
  • ग्वालियर - नारायण सिंह कुशवाह
  • अलीराजपुर - नागर सिंह चौहान
  • गुना - प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • भिंड - राकेश शुक्ल
  • रतलाम - चैतन्य काश्यप
  • शाजापुर - इंदर सिंह परमार
Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story