मध्यप्रदेश

MP में नही रूक रहा धर्म परिवर्तन, मदद के बहाने कराया जा रहा था यह काम

MP में नही रूक रहा धर्म परिवर्तन, मदद के बहाने कराया जा रहा था यह काम
x
सिवनी। मदद के बहाने धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला एमपी के सिवनी जिले से सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ईसाई मशीनरियों के द्वारा उगली थाना के पड़िया छपरा गांव में एक परिवार से ईसाई धर्म अपनाने की कोशिश की जा रही है।

सिवनी। मदद के बहाने धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला एमपी के सिवनी जिले से सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ईसाई मशीनरियों के द्वारा उगली थाना के पड़िया छपरा गांव में एक परिवार से ईसाई धर्म अपनाने की कोशिश की जा रही है। यह आरोप धर्म रक्षा सेना के पदाधिकारियों ने लगाते हुये पुलिस को इसकी सूचना दिये।

शिकायते मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ऐसे चार लोगो को हिरासत में लेकर धर्म परिवर्तन की धारा के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

ईलाज के बहाने लिया झांसे में

बताया जा रहा है कि पड़िया छपरा गांव में एक गरीब परिवार के घर ईसाई मशीनरी से जुड़े 4 लोग पहुचें थे। जंहा वे बीमार का ईलाज कराने की बात कह कर उन ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने का दबाब बनाने लगे।

सामाजिक संगठन ने किया विरोध

धर्म परिवर्तन कराये जाने की जानकारी लगते ही सामाजिक सगंठन धर्मरक्षा सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुचे गये और वे ईसाई धर्म के प्रचार को लेकर विरोध शुरू कर दिये। मामला बिगड़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो वही अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Tags?????
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story