मध्यप्रदेश

एमपी के कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों की होगी नियुक्ति, विभाग ने मंगाई वरिष्ठता सूची

Fake Lokayukta officer felt in hands of real Lokayukta, used to do recovery by showing intimidation
x
MP Latest News: तकनीकी शिक्षा विभागने नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए प्रोफेसर और लेक्चरर की वरिष्ठता सूची मंगाई है।

MP Bhopal News: प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग और 67 पॉलीटेक्निक कॉलेजों (Polytechnic colleges) को में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति के आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के तकरीबन सभी तकनीकी महाविद्यालय पूरी तरह से प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चल रहे हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग (Technical education department) ने नियमित प्राचार्यांं की नियुक्ति के लिए प्रोफेसर और लेक्चरर की वरिष्ठता सूची मंगाई है। अब विभाग द्वारा इनन कॉलेजों में पांच-पांच साल के लिए वरिष्ठता के अनुसार प्रोफेसर और लेक्चरर को प्राचार्य नियुक्त किया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्राचार्यों को हटाकर नियमित प्राचार्य नियुक्त करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें प्रोफेसर को इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य और लेक्चरर को पांच साल के लिए पालीटेक्निक में प्राचार्य नियुक्त किया जाएगा। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में वर्तमान समय में दो तरह के प्रोफेसर और लेक्चरर पदस्थ हैं। कुछ की 2004 के भर्ती नियम और कुछ की शासन के भर्ती नियमों से एमपीपीएससी (MPPSC) के माध्यम से नियुक्तियां की गई थी। 2004 की नियुक्तियां सोसायटी के पदों के तहत की गई हैं, जबकि इसके पहले की भर्ती शासन के भर्ती नियमों से की गई है। अब इन प्रोफेसर और लेक्चरर के भर्ती नियम अलग होने के कारण वरिष्ठता क्रम तैयार करने में समस्या आएगी।

नहीं भंग हुई सोसायटी

विभाग द्वारा पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों की सोसायटी भंग कर उन्हें शासन में कर्ज करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन लंबी प्रक्रिया के कारण अब तक सोसाइटी भंग नहीं हो पाई है। प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग और 67 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्राचार्य नियुक्त करने के लिए नियम तैयार हो रहे हैं। इसके बाद शासन सिर्फ शासकीय संवर्ग के प्रोफेसर और लेक्चरर को प्राचार्य नियुक्त करेगा। इसमें एजीपी और वरिष्ठता का ध्यान रखा जाएगा।

वर्जन

पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज में नियमित प्राचार्य नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। शीघ्र ही पूरी प्रक्रिया कर नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्री, तकनीकी शिक्षा

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story