मध्यप्रदेश

एमपी में 6539 शिक्षकों की भर्ती के लिए फिर बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की तारीख

MP Professor News
x
MP Government Teacher Vacancy 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चयनित शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया काफी समय से शुरू है।

MP Government Teacher Vacancy 2022: मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया काफी समय से शुरू है। सरकार करीब 18 से 20 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। वर्तमान समय में 6539 शिक्षकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने दूसरी बार रजिसट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। यानिकी अब अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन 20 अक्टूबर तक करवा सकते हैं।

बढ़ाई गई तारीख

जैसा कि पहले से बताया जा रहा है कि सभी चयनित शिक्षक आनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। जानकारी के अनुसार पूर्व में रजिस्ट्रेशन के लिए 10 अक्टूवर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन बाद में इसे 16 अक्टूवर तक बढ़ा दिया गया था। अब एक बार फिर रजिस्ट्रेशन की तारीख बढाई गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसलिए समय कम हैं जो भी अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करवाना चाह रहे हैं वह समय रहते आनलाइन माध्यम से अपना पंजीयन करवा लें।

6539 पदो पर होनी है भर्ती

स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजातीय विभाग को मिलाकर 6539 कुल शिक्षको की भर्ती होनी है। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग में कारीब 5000 तथा जनजातीय विभाग में 1540 शिक्षको की भर्ती की जानी है। इसके लिए दोनो विभागां द्वारा रोस्टर जारी कर दिया गया है।

योग्यता का आधार

जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के अनुसार जिन अभ्यर्थियां ने यह पात्रता परीक्षा पास कर ली थी उन्हे ही इस भर्ती के लिए शामिल किया जा रहा है। इन्ही पास आउट अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना हैं। बताया गया है कि पंजीयन के बाद देस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। इसके बाद ही पात्रता के आधार पर सूची तैयार की जायेगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story