मध्यप्रदेश

एमपी उच्च शिक्षा विभाग में दो चरणों में होने वाली है 4000 पदों पर भर्ती, जानें लें पूरी जानकारी

MP Government Job Latest Updates
x
MP Education Department Job 2022: मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में रिक्त करीब 4000 पदों पर भर्ती होने वाली है।

MP Education Department Job 2022: मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में रिक्त करीब 4000 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। जाता है कि उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर दिया है। यह भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में करीबन दो हजार पद भरे जाएंगे। इसके पश्चात रिक्त अन्य पदों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। आइए इस भर्ती से संबंधित जानकारी ले।

कौन आयोजित करेगा पात्रता परीक्षा

जानकारी के अनुसार प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एमपीपीएससी राज्य पात्रता परीक्षा करवाएगा। बताया गया है कि पहले चरण में 2053 पर भर्ती की जानी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए रोस्टर से पता चला है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के 1669, लाइब्रेरियन के 225 और स्पोर्ट्स ऑफिसर के 129 रिक्त पद भरे जाएंगे। जान एमपी लोक सेवा आयोग ने भर्ती के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाए हैं।

जारी होगा विज्ञापन

सूत्रों की माने तो बहुत जल्दी इन पदों के भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया में पद से संबंधित संपूर्ण जानकारी विज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी। जानकारी मिल रही है कि दिसंबर आखीर और नए वर्ष के शुरुआती माह में भर्ती का विज्ञापन निकाला जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल करेगा।

वही पता चल रहा है कि अभी तक उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती के लिए कोई भी अपडेट नहीं साझा किया गया। आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग इसके लिए विज्ञापन जारी करते हुए जानकारी ओपन करेगा।

Next Story