मध्यप्रदेश

एमपी में 279 शहरी आशा कार्यकर्ताओं की निकली भर्ती, 20 अप्रैल है अंतिम तिथि

MP ASHA Karyakarta Bharti 2023
x
MP ASHA Karyakarta Bharti 2023, मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता भर्ती 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए काम की खबर है।

MP Asha Karyakarta Bharti 2023, मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता भर्ती 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए काम की खबर है। इन्दौर जिले में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी आशा का चयन विभिन्‍न वार्डो के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संपादन के लिए किया जाना है।

Indore Asha Karyakarta Bharti 2023:

बता दें की आशा कार्यकर्ता के पदों की पूर्ति हेतु मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी जिला इंदौर द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2023 है। इन्दौर जिले में 279 शहरी आशा कार्यकर्ता के पद रिक्त है।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्‍या ने जानकारी देते देते बताया कि आशा के चयन हेतु आवश्‍यक है कि वह संबंधित वार्ड की निवासी (विगत 6 माह से) हो। आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का विवाहित महिला होना आवश्यक है। तलाकशुदा, परित्यकता, विधवा महिला को वरियता दी जायेगी।

मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता भर्ती 2023: शैक्षणिक योग्यता

न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। ए.एन.एम. प्रशिक्षण उत्तीर्ण, महिला आरोग्य समिति की सदस्य एवं स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिला को चयन हेतु प्राथमिकता दी जायेगी।

मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता भर्ती 2023: जरूरी दस्तावेज

जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र के साथ आवश्‍यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न की जाना आवश्यक होगी। जिनमें निवास संबंधी प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र/राशन कार्ड की प्रति / बीपीएल कार्ड/आधार कार्ड / वोटर आई.डी/ बैंक पास बुक), शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विधवा/तलाकशुदा होने की स्थिति में प्रासंगिक दस्तावेज तथा अनुभव हेतु संस्था / समिति द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र शामिल हैं।

मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता भर्ती 2023: ऐसे करें आवेदन

आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अधिक जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की शाखा (डीपीएमयू) एम.टी.एच. कम्पाउण्ड पालिका प्लाजा फेस-2 तृ़तीय तल एवं नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र / शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक जिला इन्दौर से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इन्दौर में जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2023 है।

Next Story