मध्यप्रदेश

एमपी पुलिस में फिर होने वाले हैं ताबड़तोड़ तबादले, कई अधिकारी होंगे इधर से उधर

एमपी पुलिस में फिर होने वाले हैं ताबड़तोड़ तबादले, कई अधिकारी होंगे इधर से उधर
x
MP Police Transfer News: मध्य प्रदेश के नागरिको और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

MP Police Transfer News: मध्य प्रदेश के नागरिको और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मधय प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एमपी की शिवराज सरकार ने मैदानी जमावट शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी निकल के सामने आ रही है कि पिछले तीन वर्ष से एक ही जिले में पदस्थ पुलिस निरीक्षक हटाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश गृह विभाग के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय सभी जिलों से 31 जनवरी की स्थिति में ऐसे निरीक्षकों (इनमें उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक बने अधिकारी भी शामिल हैं) के संबंध में 27 मई तक जानकारी मांगी गई है।

इनका होगा तबादला

बताया जा रहा है की प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया गया है। ऐसे कार्यवाहक निरीक्षक जो उप निरीक्षक के पद पर रहते हुए उसी जिले में कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदस्थ हो गए हैं और उनकी सेवाएं भी तीन साल से अधिक हो गई तो ऐसे कार्यवाहक निरीक्षकों की सेवाकाल की गणना भी उप निरीक्षक को पदस्थापना दिनांक से की जाएगी। जानकारी के अनुसार जो विगत चार वर्ष की अवधि में उसी जिले में पूर्व में निम्न पद पर पदस्थ रहे हैं या अन्यत्र जिला से स्थानांतरित होकर उसी जिले में वापस आए हैं तो उनकी पूर्व तैनाती अवधि को भी गणना में शामिल किया जाएगा।

छानबीन समितियां भी गठित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीजीपी ने निरीक्षक, एसआइ एवं एएसआई को उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार देने के लिए दो छानबीन समितियों का भी गठन किया है। बता दें की कार्यपालिक बल के उपनिरीक्षक से निरीक्षक स्तर के व्यक्तियों को उच्च पद का प्रभार देने के लिए गठित छानबीन समिति के अध्यक्ष एडीजीपी पीटीआरआइ पुलिस मुख्यालय भोपाल जी. जनार्दन बनाए गए हैं। तो वहीं सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मियों को उच्च पद का प्रभार देने के लिए गठित छानबीन समिति के अध्यक्ष एडीजीपी एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल चंचल शेखर बनाए गए हैं।

Next Story