मध्यप्रदेश

एमपी में तेजी से हो रही अनाज की खरीदी, जानिए प्रदेश की मंडियों के भाव

Rewa MP News
x
MP Mandi Rate Today: एमपी के मंडियों में इन दामों पर अनाज के बिक्री तेजी से हो रही है

MP Mandi Bhav, MP Mandi Rate Today, मध्य प्रदेश मंडी रेट: एमपी के भोपाल की मंडी में आनाज के भाव बढ़ गए है। मंडी व्यापारियों की माने तो पिछले सप्ताह गेहूं के भाव 150 रुपए तक कम हुए थे। कई बड़ी कंपनियों की तरफ से रेट घटा दिए गए थे, लेकिन सोमवार को रेट में इजाफा हुआ। अन्नपूर्णा क्वालिटी का गेहूं 2100 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। जबकि इसके पूर्व गेहूं के रेट 2000-2200 रुपए क्विंटल थे। लोकवन और मालवा राज क्वालिटी के गेहूं के दाम भी बढ़े रहे।

पिपरिया मंडी में 1986 के भाव बिका गेहू

Pipariya Mandi Bhav: नर्मदापुरम पिपरिया मंडी में सोमवार को गेहूं 1986 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। चना 3800 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।

इटारसी मंडी में 24900 भाव गेहू

Itarsi Mandi Bhav: इटारसी मंडी में दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को गेहूं की बंपर आवक हुई। 24900 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। गेहूं का अधिकतम भाव 2028 रुपए रहा।

रीवा मंडी में बढ़ी आवक

Rewa Mandi Bhav: रीवा जिले में भी समर्थन मूल्य पर प्रशासन के द्वारा गेहू सहित अन्य आनाजों की खरीदी की जा रही है। तो वही खरीदी केन्द्र करहिया मंडी एवं समितियों में किसान फसल लेकर अब पहुचनें लगे है।

भिंड-मंडी भाव

Bhind Mandi Bhav: भिंड में सरसों के भाव में आंशिक लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गेहूं 2070 रेट में बिका था, जबकि अन्य फसल 6 हजार रूपये के आसपास तक बिका है।

सागर मंडी भाव

Sagar Mandi Bhav: सागर कृषि उपज मंडी में रबी फसलों की आवक शुरू हो गई है। रोजाना सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं का भाव 2015 तय किया गया है। जबकि सोमवार को सागर मंडी में गेहूं को न्यूनतम भाव 1910, प्रचलित भाव 2140 और उच्चतम भाव 3175 रुपए प्रति क्विंटल मिला।

खंडवा मंडी भाव

Khandwa Mandi Bhav: खंडवा कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक 15 हजार क्विंटल बनी हुई है। समर्थन मूल्य पर 2015 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से गेहूं की खरीदी जा रही है। इधर, मंडी में अधिकतम दाम 2312 रुपए तक मिल रहे हैं। 8 अप्रैल को गेहूं का मंडी भाव 2366 रुपए प्रति क्विंटल था।

गुना में अच्छा बिका गेहू

Guna Mandi Bhav: गुना में दो दिन बंद रहने के बाद सोमवार को मंडी खुली। इस दौरान उपज की जमकर आवक हुई। लगभग 42 हजार क्विंटल अनाज सोमवार को खरीद गया। 24 हजार क्विंटल गेंहू की खरीदी हुई। सोमवार को मंडी में गेहूं की जमकर आवक हुई। सोमवार को दामों में हल्की बढ़त देखी गई। गेहूं और चने के भाव में बढ़त हुई। शुक्रवार के मुकाबले 70 रुपये गेहूं के दाम बढ़े। धनिया के दाम में गिरावट हुई। धनिया के दाम 200 रुपए तक गिर गए।

छिंदवाड़ा मंडी के भाव

Chhindwara Mandi Bhav: छिंदवाड़ा में सोमवार को 6000 क्विंटल गेहूं की हुई खरीदी। कृषि उपज मंडी कुसमैली में सोमवार को पेयजल संबंधित समस्याओं को लेकर काफी देर तक सोमवार को कृषि उपज मंडी की खरीदी विवादों की भेंट चढ़ गई। धूप में काम करने की मनाही कर दी। साथ ही मंडी के शेड में व्यापारियों का अनाज रखने का भी विरोध हुआ। किसानों के लिए पेयजल का खरीदी केंद्र के पास नहीं होने की वजह से मंडी प्रबंधन को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि मंडी प्रबंधन का कहना है। कल से अच्छी खरीदारी होने की संभावना है।

मुरैना में साढ़े 6 हजार रूपये के भाव बिका सरसों

Morena Mandi Bhav: मुरैना में सरसों 6590 रुपए प्रति क्विंटल बिकी, जबकि अधिकतम कीमत 6690 रुपए रखी गई थी। गेहूं का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। गेहूं की अधिकतम कीमत 2146 रुपए रखी गई थी, लेकिन गेहूं 2078 रुपए क्विंटल पर जाकर टिकी रही। बाजरा जरूर अधिकतम कीमत बिका है। बाजरे का अधिकतम मूल्य 5005 रुपए क्विंटल रखा गया था, जो इसी कीमत पर बेचा गया।

Next Story