मध्यप्रदेश

MP News: रायसेन की बेटी खारदुंगला पास की ऊंची चोटी पर फहराएंगी तिरंगा, लेह लद्दाख के लिए हुईं रवाना

Sanjay Patel
23 Jan 2023 11:28 AM GMT
MP News: रायसेन की बेटी खारदुंगला पास की ऊंची चोटी पर फहराएंगी तिरंगा, लेह लद्दाख के लिए हुईं रवाना
x
एमपी रायसेन की बेटी प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव एक बार फिर ऊंची चोटी खारदुंगला पास पर तिरंगा फहराने जा रही हैं। यह चोटी 18 हजार 380 फिट ऊंची है।

एमपी रायसेन की बेटी प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव एक बार फिर ऊंची चोटी खारदुंगला पास पर तिरंगा फहराने जा रही हैं। यह चोटी 18 हजार 380 फिट ऊंची है। 26 जनवरी को इस चोटी पर झंडा गाड़ने के लिए अंजना अपने घर रायसेन जिले के दीवानगंज सेमरी से लेह लद्दाख के लिए रवाना हो गई हैं। बताया गया है कि लेह लद्दाख से वह साइकिल से रवाना होंगी और खारदुंगला पास की ऊंची चोटी पर पहुंचेंगी।

पूर्व में यहां फहरा चुकी हैं तिरंगा

रायसेन की अंजना यादव द्वारा इसके पूर्व भी कई ऊंची चोटियों पर भारत का तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिसमें 17 हजार 346 फीट ऊंचा माउंट फ्रेंडशिप पीक, 20 हजार फीट ऊंचा माउंट यू नाम पीक, 16 हजार 23 फीट ऊंचा माउंट रेनोक पीक, 15 हजार 598 फीट ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, 18 हजार 192 फीट ऊंचा माउंट कालापट्टर पीक, 17 हजार 929 फीट ऊंचा माउंट गोलू पीक, 13 हजार 800 फीट ऊंचा माउंट पतासु पीक शामिल हैं। अबकी बार अंजना द्वारा खारदुंगला पास की ऊंची चोटी पर 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाएगा।

17 नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं अंजना

प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, विसवाल आदि भी खेल चुकी हैं। इसके साथ ही 19 किलोमीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश के साथ ही आल ओवर गेम्स में 17 नेशनल वह खेल चुकी हैं। उन्होंने माउंट ट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमायलन इंस्टीट्यूट से किया है। जिसके भारत में तीन ही संस्थान हैं। अंजना रक्तदान, जलसेवा, पर्यावरण आदि कार्यों में भी रुचि रखती हैं जिनके भी कार्य उनके द्वारा किए जाते रहते हैं। कुछ समय पूर्व ही उनके द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ पौधरोपण में भी हिस्सा लिया गया था। दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है। जिसके बेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया जा चुका है। अंजना अभी हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं।

Next Story