मध्यप्रदेश

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: क्या Rahul Gandhi रीवा भी आएंगे?

एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: क्या Rahul Gandhi रीवा भी आएंगे?
x
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी मध्य प्रदेश के किन शहरों में जाएंगे? राहुल की Bharat Jodo Yatra में वह 13 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra in MP: देश के दक्षिणी हिस्से से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आधा पड़ाव पूरा कर लिया है. Bharat Jodo Yatra मध्य प्रदेश तक पहुंचने वाली है. Rahul Gandhi MP में 13 दिन तक रहेंगे जिसमे सबसे ज़्यादा वक़्त देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Rahul Gandhi In Indore) में बिताएंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है. MP के कई शहरों से कांग्रेस की यह यात्रा गुजरने वाली है. कांग्रेस नेताओं को यात्रा में शामिल लोगों के रुकने, ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने की व्यवस्था सौंपी गई है.

भारत जोड़ों यात्रा मध्य प्रदेश

Bharat Jodo Yatra In Madhya Pradesh: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी के कई जिलों में जाएगी। राहुल गांधी उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही कांग्रेस लीडर साधू-संतों की मौजूदगी में मां नर्मदा नदी की पूजा करेंगे।

एमपी में भारत जोड़ों यात्रा कब से शुरू होगी

20 नवंबर की शाम भारत जोड़ो यात्रा एमपी के बुरहानपुर के बोडरली गांव पहुंचेगी, यहीं से अगले दिन 21 नवंबर से एमपी में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। इसके बाद राहुल गांधी 3 दिन इंदौर में रहेंगे। एमपी में राहुल गांधी की यात्रा करीब 382 किमी की रहेगी और 13 दिन तक मध्य प्रदेश की धरती में यह यात्रा संपन्न होकर राजस्थान के सुसनेर विधानसभा के लिए निकल जाएगी।

एमपी भारत जोड़ो यात्रा किन शहरों में जाएंगी

  • 21 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से बोडरली गांव से यात्रा शुरू होगी जो शाम को बुरहानपुर तक जाएगी
  • 22 नवंबर को बुरहानपुर से रुस्तमपुर से होते हुए खंडवा पहुंचेगी और देशगांव में नाइट हाल्ट होगा
  • 23 नवंबर को खरगोन के खेदरा से यात्रा शुरू होकर मोरटक्का गाँव तक जाएगी
  • 24 नवंबर को यात्रा सिरमोल घात तक जाएगी और यही रुकेगी
  • 25 नवंबर को तेजाजी नगर से इंदौर के लिए रवाना होगी
  • 26 नवंबर को यात्रा इंदौर में रहेगी यहां अगले 2 दिन तक भारत जोड़ों यात्रा में होने वाली कार्यक्रम होंगे राहुल गांधी महाकाल मंदिर में जाकर दर्शन करेंगे,

क्या भारत जोड़ो यात्रा रीवा आएगी

भारत जोड़ो यात्रा के रीवा आने का कोई शेड्यूल नहीं है, कहें कि विंध्य में ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नहीं पहुंच रही है. जबकि विधानसभा चुनाव 2019 में यहीं कांग्रेस को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ था. लेकिन राज्य हर जिले में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में अतिथि यात्री बनकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे

भारत जोड़ो यात्रा कब खत्म होगी

भारत जोड़ों यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर पहुंचने के बाद खत्म होगी। 3570 किमी की यह यात्रा 150वें दिन पूरी होगी। 7 सितंबर से राहुल गांधी ने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी


Next Story