मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राहुल ने दाखिल किया नामांकन, मलैया से मिले : MP NEWS

News Desk
30 March 2021 6:19 PM GMT
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राहुल ने दाखिल किया नामांकन, मलैया से मिले : MP NEWS
x
दमोह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद तहसील ग्राउण्ड पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह की जनता ने हमेशा विकास का साथ दिया है। इससे पहले जयंत मलैया ने दमोह का विकास किया है। अब आगे के विकास को लेकर राहुल सिंह लोधी भाजपा के साथ आये हैं। दमोह उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। नामांकन दाखिल कराने के बाद मुख्यमंत्री सीधे जयंत मलैया के घर पहुंचे। उपचुनाव को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे थे। जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने मना लिया है। 

दमोह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद तहसील ग्राउण्ड पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह की जनता ने हमेशा विकास का साथ दिया है। इससे पहले जयंत मलैया ने दमोह का विकास किया है। अब आगे के विकास को लेकर राहुल सिंह लोधी भाजपा के साथ आये हैं। दमोह उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। नामांकन दाखिल कराने के बाद मुख्यमंत्री सीधे जयंत मलैया के घर पहुंचे। उपचुनाव को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे थे। जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने मना लिया है।

विकास के लिए पैसे की कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास विकास के लिये पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 2018 में सरकार बनने के बाद पैसे नहीं होने का रोना रोते रहते थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य मध्यप्रदेश का विकास है। उन्होंने कहा कि जितनी सड़कें भाजपा सरकार ने दमोह और अन्य क्षेत्रों में बनाई है उतना कांग्रेस कभी नहीं बना सके। बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आने वाले समय में दमोह जिले के हर घर को टोंटी से शुद्ध जल उपलब्ध कराया जायेगा। 1600 करोड़ रुपये से दमोह के हर घर को बिजली से जोड़ा जायेगा।

17 अप्रैल को होगा मतदान

दमोह उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस ने यहां से अजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि यहां पहले राहुल सिंह लोधी ही कांग्रेस से विधायक थे। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। दमोह में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने राहुल सिंह को ही अपना उम्मीदवार बनाया। बाजी किसके हाथ होगी इसके लिए इंतजार करना होगा।

Next Story