मध्यप्रदेश

जनता बनी जनार्दन, महाकाल के दर्शन करने भोपाल के लिए चल रही सैकड़ों फ्री बसें

जनता बनी जनार्दन, महाकाल के दर्शन करने भोपाल के लिए चल रही सैकड़ों फ्री बसें
x

कई नेताओं को आपने भाषण के दौरान जनता जनार्दन होती है यह कहते सुना होगा। क्या आपको जनता जनार्दन का अवतार देखने को मिला है। अगर नहीं मिला है तो इस समय गौर करिए तो आपको जनार्दन अवश्य दिख जाएंगे। जनार्दन मतलब भगवान। इस समय नेताओं की जुबान में ही नहीं नेता जनता को जनार्दन मानकर व्यवहार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। हर नेता चाहे वह सत्ताधारी पार्टी का हो या फिर विपक्ष का या फिर किसी पार्टी का। सभी जनता को भगवान मानकर पूज रहे हैं। जनता के हित में कोई कोर कसर न रह जाए ऐसा प्रयास भी कर रहे हैं। हालिया उदाहरण के तौर पर महाकाल का दर्शन करने के लिए भोपाल से उज्जैन के लिए सैकड़ों बसे फ्री में चल रही है। जिसमें जनता रूपी जनार्दन वास्तविक जनार्दन भगवान महाकाल से मिलने जा रहे हैं।

2 विधायकों ने दौड़ाई बस

जानकारी के अनुसार प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक पीसी शर्मा अपने इलाके में जनता जनार्दन को सुविधा के साथ बिना कुछ किराया लिए महाकाल के दर्शन करवा रही हैं। शायद यह विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से किया जा रहा है। विश्वास सारंग बीजेपी के विधायक हैं जबकि पीसी शर्मा कांग्रेस के विधायक हैं और कमलनाथ सरकार के समय मंत्री भी रह चुके हैं। अब यह जीता जागता उदाहरण देख कर आपको भी लगने लगा होगा कि वास्तव में इस समय चुनाव हो जाने तक नेताओं की नजर में जनता जनार्दन है।

हजारों श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

जानकारी मिल रहे कि विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के करीब 11800 श्रद्धालुओं के तीसरे हफ्ते को महाकाल के लिए रवाना किया। 201 बसों में श्रद्धालु रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं को रविवार के दिन लेकर बस उज्जैन पहुंची है। इस संबंध में विधायक विश्वास सारंग का कहना है कि नरेला उनके लिए उनकी विधानसभा नहीं है नरेला विधानसभा पूर्वक अपना परिवार है।

इधर दक्षिण पश्चिम विधानसभा विधायक पीसी शर्मा ने महाकाल दर्शन के लिए 81 बसें चलाई। अब तक 4500 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story