मध्यप्रदेश

MP के इस जिले में दिया जा रहा मोटे अनाज को बढ़ावा, कलेक्टर ने अभियान चलाने का दिया निर्देश

Katni MP News
x
अब एक बार फिर से इस मोटे अनाज को बढ़ावा देने का प्रयास जिला कलेक्टर द्वारा किया जा रहा है।

कटनी- देश में एक समय ऐसा भी था जब देशवासी मोटा अनाज का सेवन किया करते थे। पहले पर्याप्त संसाधन न होने के कारण देश में इसका उत्पादन किया जाता था। समय के साथ मोटा अनाज का उत्पादन समाप्त हो गया। जबकि यह मोटा अनाज स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहत फायदेमंद माना जाता है।

अब एक बार फिर से इस मोटे अनाज को बढ़ावा देने का प्रयास जिला कलेक्टर द्वारा किया जा रहा है। बीते दिवस कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अवि प्रसाद ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया।

मिलेट मिशन प्रोजेक्ट

बैठक के दौरान कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा एक बार फिर से मोटे अनाज को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। संसदीय दल की बैठक में पीएम ने सभी सांसदों को मोटा अनाज खाने की सलाह दी है। उन्होने कहा कि जी-20 की बैठकों में मोटे अनाज के व्यंजन परोसने की बात भी कही है। इसके पहले पीएम ने मन की बात में भी मोटा अनाज के प्रति लोगों को जागरूकता बढ़ाने के लिए जन आंदोलन चलाने की बात कही थी। वर्ष 2018 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया था।

अब भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को पूरे विश्व में अंर्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाने की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य मोटे अनाजों ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी के उत्पादन और उसके उपयोग को बढ़ावा देना है। इसी तर्ज पर मप्र सरकार ने भी मिलेट मिशन प्रोजेक्ट शुरू किया है।

वर्ष 2023 में मप्र के अंदर मिलेट्स के अंतर्गत आने वाली फसलों और किसानों को पुर्नस्थापित करन उनके उपयोग को बढ़ावा देने की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान चला कर मोटे अनाज के प्रति किसानों और नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story