मध्यप्रदेश

Mandi Bhav: डॉलर चना के दाम में रही वृद्धि तो गेहूं के गिर गए भाव

Sanjay Patel
14 March 2023 3:30 PM GMT
Mandi Bhav: डॉलर चना के दाम में रही वृद्धि तो गेहूं के गिर गए भाव
x
Mandi Bhav: मंडी में आज गेहूं के दाम में कमी देखने को मिली तो वहीं डॉलर चना की कीमतों में वृद्धि नजर आई। ऐसा ही उतार-चढ़ाव फल और सब्जियों के दामों में भी रहा।

मंडी में आज गेहूं के दाम में कमी देखने को मिली तो वहीं डॉलर चना की कीमतों में वृद्धि नजर आई। ऐसा ही उतार-चढ़ाव फल और सब्जियों के दामों में भी रहा। इंदौर में आज मंडी के भाव इस प्रकार नजर आए। गेहूं के दाम 1750 से प्रारंभ होकर 2627 रुपए तक बने रहे। जबकि डॉलर चना के शुरुआती दाम 5405 रुपए नजर आए। यहां पर आपको मूंग, मक्का, तुअर, मसूर सहित फल व सब्जियों के आज के दामों की जानकारी भी मिल जाएगी।

अनाज के यह रहे भाव

इंदौर मंडी में सोयाबीन 1800 से 5350 रुपए, गेहूं 1750 से 2627, गेहूं सुजाता 2900 से 3701, मक्का 2081 से 2399, डॉलर चना 5405 से 9960, देशी चना 4195 से 6195, चना कांटा 4302 से 4821, मसूर 4190, मूंग 6000 से 8100, मूंग एवरेज 4500 से 6750, तुअर 6801 से 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 7500 से 8000, तुअर कर्नाटक 6600, निमाड़ी तुअर 7815, सरसों 5810, सरसों निमाड़ी 3501 से 5222, उड़द बोल्ड 5100 से 6660, उड़द मीडियम 5250 से 5696, हलका उड़द के दाम 2000 से 2500 रुपए तक रहे।

आज का सब्जी भाव

मण्डी में सब्जियों के दामों में भी उतार-चढ़ाव बना रहा। टमाटर 400 से 1200 रुपए, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1200, भिंडी 2000 से 4000, पालक 600 से 1000, करेला 1500 से 3500, लौकी 1500 से 3500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 2000 से 5500, हरी मिर्च 1500 से 4500, पपीता 1000 से 3000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, धनिया 600 से 1500, शिमला मिर्च 800 से 1500, टेंसी 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि सेब के दाम 2000 से 8000, केला 800 से 2400 रुपए तक रहे।

आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100 रुपए, गुल्ला आलू 300 से 500, ज्योति आलू 600 से 900, चिप्सोना आलू 700 से 1000, छांटन आलू 200 से 500 रुपए तक रहे। प्याज में एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1150, सुपर प्याज 700 से 1000, एवरेज प्याज 300 से 600 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 6500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन के भाव 500 से 1500 रुपए तक रहे।

Next Story