
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP में LOCKDOWN हटाने...
MP में LOCKDOWN हटाने की तैयारी शुरू, ये 3 फार्मूले होंगे लागू

MP में LOCKDOWN हटाने की तैयारी शुरू, ये 3 फार्मूले होंगे लागू
MP. देशभर में LOCKDOWN खुलने के बाद MP सरकार प्रदेश में त्रिस्तरीय फार्मूला लागू कर सकती है। इसमें LOCKDOWN को खोलने की बजाए चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को संचालित करने पर विचार किया जा सकता है। भापोल, इंदौर और उज्जैन को अलग जोन में रखा जा सकता है क्योंकि ये सबसे ज्यादा संक्रमित वाले जिले हैं। इंदौर, भापोल और उज्जैन में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस आए हैं। दूसरे जोन में कोरोना पॉजिटिव वाले अन्य जिले और तीसरे जोन में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिलने वाले जिलों को शामिल किया जा सकता है।
रीवा पुलिस के नाक में दम करने वाले इस ‘पुलिस आरक्षक ने किया एक और काण्ड’
LOCKDOWN हटने के बाद की रिपोर्ट तैयार
एसीएस मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी ने रिपोर्ट तैार कर की है। रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक से दो दिन में फैसला लेंगे।
ये है प्रस्तावित व्यवस्था
पहला जोन: सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर-भोपल में हैं। यहां जरूरी चीजों की खरीदी-बिक्री की छूट रहेगी। सीमाएं सील रहेंगी। जिले में आने के लिए परमिशन लेनी होगी। बाजार बंद रहेंगे।
दूसरा जोन: इस जोन में उन 11 जिलों को रखा जा सकता है, जहां कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। सीएम सील रहेंगी। वहीं, सार्वजानिक स्थलों पर भी पाबंदी रहेगी। छोटे उद्योग और कमर्शियल काम शुरू किए जा सकते हैं।
तीसरा जोन: कोरोना पप्रभावित जिलों को छोड़कर बाकि के 39 जिलों को इस जोन में रखा जा सकता है। इन जिलों में पॉजिटिव केस नहीं मिलने के कारण सबसे ज्यादा ढील दी जा सकती है।
बड़ी संभावना ये भी
MP में एक संभावना ये भी है कि LOCKDOWN को बढ़ा दिया जाए। सीएम ने कहा था- गिरी अर्थवय्वस्था को फिर से खड़ा किया जा सकता है, लेकिन लोगों की जिंदगी नहीं लाई जा सकती है। इसलिए जरूरी हुआ तो LOCKDOWN को आगे जारी रख सकते हैं। बावजूद इसके हाइपावर कमेटी की रिपोर्ट में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलना प्रस्तावित है। बता दें कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे उसके बाद ही लॉक डाउन को लेकर निर्यण लिया जाएगा।