मध्यप्रदेश

MP में प्री-मानसून एक्टिविटी: 17-18 जून को मानसून की एंट्री, 27 जिलों में आंधी-बारिश, 9 में गर्मी का असर

Aaryan Puneet Dwivedi
14 Jun 2024 2:57 PM IST
MP MONSOON 2024
x

MP MONSOON 2024

MP MONSOON 2024: मध्यप्रदेश में 17-18 जून को मानसून आने की संभावना है। 27 जिलों में बारिश-आंधी का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

MP MONSOON 2024: मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक करीब है। 17-18 जून के बीच प्रदेश में मानसून आने की संभावना है। इससे पहले, प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधि देखने को मिल रही है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी का दौर है।

MP में प्री-मानसून गतिविधि

  • गुरुवार को राजगढ़, गुना, देवास, खरगोन, खंडवा, ओंकारेश्वर, इंदौर, अनूपपुर, अमरकंटक, भोपाल, सीहोर, बैतूल, आगर, उज्जैन, अशोकनगर, शाजापुर, बड़वानी, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा, बुरहानपुर, धार, मांडू, डिंडोरी, सिवनी, उमरिया, मंडला, सागर और दमोह में शाम के बाद मौसम बदला रहा।
  • शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 27 जिलों में प्री-मानसून गतिविधि रहेगी।

MP के इन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति

इंदौर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए यलो अलर्ट है।

भोपाल, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह और जबलपुर में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में मानसून की स्थिति

IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, जो अगले कुछ दिन तक बनी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में मानसून 18 जून तक आ सकता है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा।

एमपी के 9 जिलों में गर्मी का असर

कुछ जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। सिंगरौली सबसे गर्म रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के टॉप-10 गर्म शहरों में सीधी, रीवा, शहडोल, सतना, खजुराहो, ग्वालियर, कटनी, उमरिया और छतरपुर का बिजावर रहा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story