मध्यप्रदेश

रीवा, सतना, भोपाल, जबलपुर समेत एमपी के 16 नगर निगमों में भरे जाएंगे लिपिक एवं सब इंजीनियर के पद

रीवा, सतना, भोपाल, जबलपुर समेत एमपी के 16 नगर निगमों में भरे जाएंगे लिपिक एवं सब इंजीनियर के पद
x
MP Nagar Nigam Bharti 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 16 नगर निगमों में लिपिक और सब इंजीनियर के पद भरे जाएंगे।

MP Nagar Nigam Sub Engineer Vacancy 2022, MP Nagar Nigam Bharti 2022: मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम में लिपिक और सबइंजीनियर के पद भरे जाएंगे। संबंधित नगर निगम में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में लिपिकों की भर्ती के लिए नगर निगम आयुक्तों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। पीईबी से इन पदों की भर्ती कराने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इन निकायों में उपयंत्रियों के पदों को भी पीईबी से भरने का निर्णय लिया गया है। आइये जानतें हैं नगर निगम भर्ती (MP Nagar Nigam Bharti 2022) से जुडी जानकारियां:

MP Nagar Nigam Vacancy 2022: इन जिलों में होगी भर्ती

जिन नगर निगमों में लिपिकों और उपयंत्रियों के रिक्त पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा उसमें भोपाल, इंदौर, मुरैना, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, रतलाम, देवास, छिंडवाड़ा, कटनी और सिंगरौली शामिल है।

नगरीय विकास और आवास विभाग ने निगम आयुक्तों से कहा कि निगम में सीधी भर्ती के पद पीईबी के माध्यम से भरे जाने हैं। इसलिए आयुक्त इसके लिए मेयर इन काउंसिल से इस आशय का संपल्प पत्र पारित करा कर प्रस्ताव भेजेंगे कि पीईबी से भर्ती कराने के लिए काउंसिल द्वारा निर्णय लिया गया है। शासन को इसके लिए अधिकृत किया जाता है। रिक्त पदों की भर्ती पीईबी आरक्षण नियमों पालन करते हुए कराएगा। शासन द्वारा पिछले माह इसको लेकर निगमों को पत्र भेजा गया है।

सका जवाब कुछ निगमों द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है। इसकी वजह निगमों में मेयर इर काउंसिल का प्रभावी न होना है। ऐसे में अनुमोदन की प्रत्याश में प्रस्ताव भेजे जाने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि प्रस्ताव आने के बाद पीईबी इन निगमों में लिपिक और उपयंत्रियों के पदो के लिए परीक्षा तारीख की घोषणा करेगा। निकायों में सब इंजीनियरों और सहायक यंत्रियों के सैकड़ो पद रिक्त हैं। जिन्हें सीधी भर्ती के जरिए भरने के लिए तीन माह से नगरीय विकास और आवास विभाग ने कवायद तेज कर रखी है।

Next Story