मध्यप्रदेश

कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद एमपी के राजनीतिक गलियारों में हलचल, एक्टिव हुआ विपक्ष, कमलनाथ ने बुलाई बैठक

MP News
x
MP News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जैसे ही बहुमत का आंकड़ा पार करी देशभर के कांग्रेसियों को संजीवनी मिल गई। चुनाव के मुहाने पर खड़े मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता एक्टिव हो उठे।

राजनीतिक परिणाम भी राजनैतिक लोगों के जीवन में बहुत बड़ा महत्व रखते हैं। या यूं कहें कि यह संजीवनी का काम करता है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जैसे ही बहुमत का आंकड़ा पार करी देशभर के कांग्रेसियों को संजीवनी मिल गई। देश तथा प्रदेश के नेता खुशी से भर उठे। चुनाव के मुहाने पर खड़े मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता एक्टिव हो उठे। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कोर ग्रुप की बैठक बुलाई। बैठक देर रात तक चली। बैठक में आगे की रणनीति तय की गई।

हनुमान भक्ति का प्रचार रहेगा जारी

बैठक में तय किया गया कि हिंदुत्व को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ की हनुमान भक्ति छवि को लेकर बजरंगबली के जयकारे के साथ आगे बढ़ेगी। समाज के अलग-अलग लोगों के साथ नाथ लगातार चर्चा जारी किए हुए हैं। हाल के दिनों में लोधी समाज के सम्मेलन में पहुंचे तो आने वाले दिनों में जाट और यादव सम्मेलन में भाग लेने की रणनीति तैयार है।

टिकट वितरण की रूपरेखा बनी

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मे टिकट वितरण के लिए तीन चरण बनाए गए हैं। पहले चरण में टिकट वितरण सिटिंग एमएलए को दिया जाएगा। जुलाई-अगस्त में इन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए जाएंगे जिससे वह अपने मजबूत तैयारी शुरू करें।

दूसरे चरण में टिकट का वितरण उन 66 सीटों पर किया जाएगा जहां पर कांग्रेस लगातार पांच बार से चुनाव हार रही है। वहां के मजबूत कैंडिडेट खोजे जाएंगे और उन्हें टिकट के लिए इशारा कर दिया जाएगा।

तीसरे चरण में उन सीटों पर टिकट वितरण किया जाएगा जिनमें अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। उस विधानसभा सीट के लिए संभावित कैंडिडेटो से विशेष चर्चा कर हर हाल में सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सर्वे करा रही कांग्रेस

आने वाले विधानसभा चुनाव में जिताऊ कैंडिडेट खोजने की प्रक्रिया के तहत संभावित कैंडिडेट के नाम का सर्वे कराया जा रहा है। यह सब भीतरी तौर पर हो रहा है। कई जगह तो कैंडिडेट को पता ही नहीं चलता और सर्वे की लिस्ट तैयार होकर भोपाल पहुंच रही है।

Next Story