मध्यप्रदेश

MP में पुलिस ही चला रही थी हनीट्रैप रैकेट! थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित

Aaryan Puneet Dwivedi
30 Jan 2025 4:26 PM IST
MP में पुलिस ही चला रही थी हनीट्रैप रैकेट! थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित
x
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में देहात थाना पुलिस पर हनीट्रैप रैकेट चलाने का आरोप लगा है। एसपी ने थाना प्रभारी और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देहात थाना पुलिस पर हनीट्रैप रैकेट चलाने का आरोप लगा है। यह मामला सामने आने के बाद एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने थाना प्रभारी रवि गुप्ता और एक आरक्षक राहुल पटेरिया को निलंबित कर दिया है।

महिला ने लगाया आरोप

मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव की रहने वाली आराधना यादव ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके पति अंशुल यादव को 28 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उन पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में 3 लाख रुपये में यह मामला निपटाने की बात हुई। आराधना ने बताया कि उसके परिजनों ने यह पैसे थाना प्रभारी रवि गुप्ता के कहने पर आरक्षक राहुल पटेरिया को दिए थे। लेकिन इसके बाद भी पुलिस और पैसे की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने एसपी से शिकायत की।

कैसे फंसाते थे लोगों को?

बताया जा रहा है कि देहात थाना पुलिस पिछले कुछ समय से लोगों को हनीट्रैप में फंसा रही थी। पुलिस कुछ महिलाओं से लोगों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराती थी और फिर उनसे पैसे ऐंठती थी। आराधना का कहना है कि जिस लड़की ने उसके पति पर आरोप लगाया है, वह उन्हें पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही थी।

पुलिस कर रही है जांच

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि महिला की शिकायत और वीडियो के आधार पर थाना प्रभारी और आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story