मध्यप्रदेश

राजधानी भोपाल आएंगे PM MODI, मिशन 2023 पर होगा फोकस

PM Awas Yojana
x
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम करने 15 नवंबर को आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) आएंगे और वे भोपाल (Bhopal) में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेगे। वे भोपाल में दो घंटे तक रूकेगे और जनजातीय वर्ग के लोगो को सम्बोधित करेगे। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम 15 नवंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करीब डेढ़ लाख आदिवासियों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसमें दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेंगे। प्रवास के दौरान मोदी पुनर्निमित हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj railway station) का लोकार्पण भी कर सकते हैं।

मिशन 2023 पर फोकस

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भले ही विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के लिए अभी समय हो, लेकिन बीजेपी ने मिशन 2023 के लिए मैदानी तैयारियां शुरू कर दी है। यही वजह है कि जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश के कोने-कोने से गोंड़, भील, कोल, सहरिया आदि जनजातीय समुदाय को भोपाल में एकत्रित किया जा रहा है। जिन्हे प्रधानमंत्री सम्बोधित करके सरकार द्वारा बनाई गई उनके लिए नीति से अवगत कराएगे।दरअसल भाजपा के र्शीस नेता लगातार एमपी में दौर करके जनजातीय वर्ग के लोगो को फोकस कर रहे है। इसके पूर्व 18 सितंबर को जबलपुर में राजा शंकरशाह- रघुनाथ शाह के शहीदी दिवस पर बीजेपी के आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। शाह के बाद अब मोदी के दौरे को भी आदिवासियों को 2023 के चुनाव के लिए लुभाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

पीएमओ को भेजा जाएगा प्रास्ताव

प्रधानमंत्री के दौरा सहित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस अफसरों के साथ बैठक कर रहे है। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से पीएमओ को प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा जाएगा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story