मध्यप्रदेश

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने के आसार, सरकार ये कर रही विचार

News Desk
2 March 2021 6:57 PM GMT
भोपाल। पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस के लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आमजनों में असंतोष व्याप्त होता जा रहा है। जिसे ध्यान रखते हुए सरकार ने राहत देने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिये हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में डीजल-पेट्रोल के दाम घटाकर सरकार आमजनों के असंतोष को दूर करने का प्रयास करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसमान छू रहे डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने डीजल-पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी घटाने पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो डीजल-पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आएगी। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में कुछ राज्यों से चर्चा भी की है। माना जा रहा है कि 15 मार्च तक डीजल-पेट्रोल की कीमतें घट सकती हैं। यदि पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में नजर डाली जाय तो पिछले 10 महीने में दो गुना हुई है। देश में पेट्रोल की औसत कीमत 92 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 86 रुपये प्रति लीटर है। कुछ शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो चुका है।

राज्य व केंद्र दोनों सरकारें वसूलती हैं टैक्स

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार टैक्स घटाने को लेकर वित्त मंत्रालय के अधिकारी राज्यों द्वारा लिया जा रहा टैक्स घटाए जाने को लेकर चर्चा की है। हालांकि पिछले दिनों बंगाल एवं पंजाब सरकार ने टैक्स घटाए हैं। लेकिन इसे चुनावी नजरिए से देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि पेट्रोल-डीजल में राज्य एवं केंद्र दोनों सरकारें टैक्स वसूलती हैं। यही कारण है कि मामूली वृद्धि होने पर भी इसके दाम तेजी से बढ़ जाते हैं। केंद्र सरकार डीजल-पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी लेती है तो राज्य सरकार वैट लगाती है।

Next Story