मध्यप्रदेश

एमपी के देवास में पालतू कुत्ते के भौंकने पर 3 लोगों को मार दी गोली, 2 की मौत

Sanjay Patel
12 Jun 2023 6:57 AM GMT
एमपी के देवास में पालतू कुत्ते के भौंकने पर 3 लोगों को मार दी गोली, 2 की मौत
x
MP News: मध्यप्रदेश के देवास में पालतू कुत्ते के भौंकने पर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर गोली चल गई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है।

मध्यप्रदेश के देवास में पालतू कुत्ते के भौंकने पर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर गोली चल गई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं।

कुत्ते को घुमाने ले गए थे तो वह भौंकने लगा

घटना के संबंध में देवास एएसपी मंजीत सिंह के मुताबिक गोला गुथान गांव में गोदारा और देदाध परिवार के बीच गोलीबारी हुई। राजेश गोदारा रविवार की सुबह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए लेकर गए हुए थे। जहां से वह घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुत्ता देदाध परिवार के एक सदस्य पर भौंकने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गोदारा परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी गई। इस घटना में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैलाश गोदारा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे घायल को इंदौर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

दो आरोपी पुलिस हिरासत में

यह घटना घटित होने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई हैं। गोलीबारी के कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन और म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने आरोपी के कुछ अवैध निर्माण को भी ढहा दिया है। यहां आसपास के दूसरे थानों से भी फोर्स बुलाकर तैनाती की गई है। मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिनमें वरुण और राजेश देदाध शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि कैलाश गोदारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महासचिव अनिल गोदारा के पिता हैं। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Story