मध्यप्रदेश

ईद मिलादुन्नबी: उपद्रव पर उतारू हुए जुलूश में शामिल लोग, तोड़े बैरिकेट्स फेंके पत्थर, पुलिस को उठानी पड़ी लाठी

dhar
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) में उपद्रव पर उतारू हुए जुलूश में शामिल लोग।

धार (Dhar) ईद मिलादुन्नबी पर गाइडलाइन का पालन न करते हुए जुलूश में शामिल लोग उपद्रव पर उतारू हो गये। प्रतिबंधित क्षेत्र में लगे बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो नारेबाजी करते हुए पत्थरबाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिस को लाठी उठानी पड़ी। पुलिस के बल प्रयोग करते ही उपद्रव कर रहे लोग भागने लगे। बाद में लोग निर्धारित रूट पर चले गये।

ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जा रहा था जुलूश

जानकारी के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पर धार में मुश्लिम समुदाय के लोग जुलूश निकाल रहे थे। प्रशासन ने पूर्व में ही प्रतिबंधित क्षेत्र में बैरिकेट्स लगा रखे थे। बताया जाता है कि सुबह 9 बजे गलमोहर में करीब1500 से 2000 लोग एकत्र हुए। जुलूश बस स्टैण्ड होते हुए धान मंडी पहुंची।

वहां से लोग पिजारवाडी क्षेत्र की ओर जाने लगे। लेकिन प्रशासन ने पहले ही वहां बैरिकेट्स लगा रखे थे। जुलूश में शामिल लोग पुलिस के मान करने के बाद भी बैरिकेट्स फांदने का प्रयास करते हुए विवाद पर उतारू हो गये।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

विवाद की खबर पाते ही मौके पर एडीएम सलोनी डिसाना तथा एडिशनल एसपी देवेन्द्र पादीदार मौके पर पहुंच गये। पुलिस के मना करने और समझाइस देने के बाद भी लोगों ने रास्ता बदलने से मान कर दिया। वह बैरिकेट्स के पीछे तैनात पुलिकर्मियों से धक्का मुक्की करने लगे। साथ ही नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

जब मना करने के बाद भी लोग नही माने तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने जैसे ही लाठी उठाई लोग भागने लगे और पत्थरबाजी बंद की। इसके बाद जुलूस मोहन टाकीज होते हुए राजबाड़ा, नालछा दरवाजा होते हुए बस स्टैण्ड पहुंचा। इस दौरान नारेबाजी होते रही लेकिन कोई उपद्रव नही हुआ। व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस जुलूश के साथ रही।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story