मध्यप्रदेश

विंध्य के यात्री होंगे प्रभावित, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन जोड़ी ट्रेन 21 अक्टूबर तक निरस्त

Indian Railways News
x

Indian Railways

Indian Railways Latest News: विंध्य समेत एमपी और यूपी के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है।

Indian Railways Latest News: विंध्य समेत एमपी और यूपी के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेल (North Central Railway) के प्रयागराज मण्डल (Prayagraj Division) में 12 से 24 अक्टूबर की अवधि में मानिकपुर स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग कार्य प्री-एनआई तथा नॉन इंटरलॉकिंग के तहत किया जा रहा है जिसके चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाडियों प्रभावित रहेगी।

उनमे से एक जोड़ी गाड़ी विंध्य के सतना की भी है। जिसके निरस्त रहने से यहाँ के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य (Non Interlocking Work) के दौरान पश्चिम मध्य रेल (West Centra Railway) से प्रारम्भ / टर्मिनेट होने वाली तीन जोडी रेलगाड़ियाँ निरस्त रहेगी। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाडियों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरुप रेलयात्रियों का कीमती समय बचेगा।

निरस्त की गई रेलगाड़ियाँ :

1) 06635 सतना -मानिकपुर मेमू ट्रेन दिनांक 12.102022 से 21 10. 2022 तक

2) 06636 मानिकपुर सतना मेमू ट्रेन दिनांक 12.10.2022 से 21.10.2022 तक

3) 06637 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन दिनांक 12.102022 से 21:102022 तक

4) 06638 मानिकपुर सतना मेमू ट्रेन दिनांक 12.10.2022 से 21.10 2022 तक

5) 11117 इटारसी- प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 20.10.2022 को

6) 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 21.102022 को

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story