मध्यप्रदेश

MP में सरकारी नौकरियों की बहार: मोहन सरकार ढाई लाख पदों पर करेगी भर्ती, वित्त विभाग ने जारी किया सर्कुलर

Aaryan Puneet Dwivedi
19 Nov 2024 10:33 AM IST
MP में सरकारी नौकरियों की बहार: मोहन सरकार ढाई लाख पदों पर करेगी भर्ती, वित्त विभाग ने जारी किया सर्कुलर
x
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी! मोहन सरकार ने विभिन्न विभागों में ढाई लाख पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। जानिए पूरी जानकारी।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े ढाई लाख पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। सरकार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के विभिन्न संवर्गों के खाली पदों पर सीधी भर्ती की गाइडलाइन जारी कर दी है।

इन विभागों में होगी भर्तियां

  • लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा - 61000 पद
  • स्कूल शिक्षा - 19000 पद
  • पुलिस - 7500 पद
  • उच्च शिक्षा विभाग - 2100 पद
  • बाकी के पद उद्योग विभाग, वन विभाग, नगरीय निकाय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।

चतुर्थ श्रेणी और ड्राइवर के पदों पर आउटसोर्स से भर्ती

चतुर्थ श्रेणी और ड्राइवर के पदों पर भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से की जाएगी। हालांकि, कुछ विशिष्ट विभागों में जहां ड्राइवर के पदों पर सीधी भर्ती ज़रूरी है, वहां वित्त विभाग से मंज़ूरी के बाद भर्ती की जा सकेगी।

1 अप्रैल 2024 तक खाली पदों की जानकारी मांगी गई

सभी विभागों से 1 अप्रैल 2024 तक खाली पदों की संख्या की जानकारी मांगी गई है। इसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दो चरणों में होगी भर्ती

जिन संवर्गों में 50 से ज़्यादा पद खाली हैं, उनकी भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में 50 प्रतिशत पदों पर इस वित्तीय वर्ष के अंत तक भर्ती की जाएगी और बाकी 50 प्रतिशत पदों पर अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में भर्ती की जाएगी।

चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में कदम

यह भर्ती अभियान सरकार के चुनावी वादे "5 साल में ढाई लाख सरकारी नौकरियां" को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story