मध्यप्रदेश

एमपी में पाएं जाने वाला एक ऐसा गेहूं, जो न खराब होता और न ही उसमे कोई रोग लगता, जानिए!

एमपी में पाएं जाने वाला एक ऐसा गेहूं, जो न खराब होता और न ही उसमे कोई रोग लगता, जानिए!
x
एमपी में पाएं जाने वाला एक ऐसा गेहूं, जो न खराब होता और न ही उसमे कोई रोग लगता, जानिए! One such wheat found in MP, which would neither spoil nor cause any disease in it

Bhopal: रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं इस समय कट चुकी है। थ्रेसरिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। वही सीजन का सबसे ज्यादा उपज देने वाले तथा वर्ष भर जरूरी खाद्य पदोर्थों में एक गेहूं का भंडार किया जा रहा है। आम तौर पर लोग गर्मी के इस सीजन में गेहूं खरीद कर वर्ष भर के लिए रखते हैं। लेकिन कई बार गलत किस्म का गेहूं खरीदकर रखने से वह खराब हो जाता है। उसमें कीडे लग जाते हैं। लेकिन आज हम गेहूं की कुछ खास किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे वर्ष भर रखा जा सकता है।

वर्ष भर के लिए इस गेहूं का करें भंडारण

वर्ष भर के लिए अगर आप गेहूं रखना चाहते हैं ते आपको चाहिए कि आप खास किस्म का गेहूं खरीदे। इसके लिए बताया गया है कि चंदौसी नाम का गेहूं बहुत उपयोगी है। वहीं मालवा अंचल में पैदा होने वाला गेहूं भी भंडारण के काफी उपयोगी है। वहीं मध्य प्रदेश में पैदा हेने वाला गेहूं जिसमें लोकवन, सुजाता, मालवराज में जल्दी कीडे नहीं लगते। वहीं इस गेहूं की रोटी बहुत स्वादिस्ट और मुलायम होती है।

बढ गया गेहूं का रेट

वर्तमान समय में गेहूं का रेट बढ़ा हुआ है। कहा जाता है कि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण यूरोपीय देशों में मध्य प्रदेश के गेहूं की जबरजस्त डिमांड बनी हुई है। बतया जाता है कि रूस-यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। जबकि यही दोनों देश यूरोपीय देशां को सबसे ज्यादा गेहूं की सप्लाई किया करते थे। लेकिन युद्ध की वजह से या तो गेहूं की फसल बर्बाद हो गई या फिर सरकार व्यवस्था नहीं बना पा रही है।

Next Story