मध्यप्रदेश

एमपी का एक ऐसा खनिज अधिकारी, जिसने ₹25000 लेने की जगह महिला से 2 दिन रात गुजारने का ऑफर दिया, जेल पंहुचा

एमपी का एक ऐसा खनिज अधिकारी, जिसने ₹25000 लेने की जगह महिला से 2 दिन रात गुजारने का ऑफर दिया, जेल पंहुचा
x
रिश्वत के तौर पर महिला से उसकी अस्मत मागने वाले आरोपी सहायक खनिज अधिकारी (MP Mineral Officer) के जमानत नहीं मिली है.

MP News: रिश्वत के तौर पर महिला से उसकी अस्मत मागने वाले आरोपी सहायक खनिज अधिकारी (MP Mineral Officer) के जमानत नहीं मिली है। आरोपी अधिकारी को जेल भेज दिया गया है। एक मामले में रिश्वत के पैसे के बदले इस अधिकारी ने उससे दो रात बिताने की बात कह रहा था। जिस पर महिला ने रतलाम थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के बाद आरोप सही पाया गया था। वहीं आरोपी ने न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन लगाया लेकिन न्यायाधीश ने उसे खरिज कर दिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह मामला पुरान है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच के बाद रतलाम सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत (Ratlam Assistant Mineral Officer Sanjay Lunawat) के खिलाफ 19 मई को मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण का चालान मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

महिला की एक शिकयत में बताया गया कि एक मामले में सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत ने 25 रूपये की रिश्वत मागी थी। वह रूपये लेकर पहुची। लेकिन संजय का मन कहीं और था। उसने महिला से कहा कि मेंरे साथ दे दिन बिताओ तो रिश्वत के पैसे नहीं लगेगे साथ ही मामले में कुछ नही होगा।

इसकी शिकायत महिला द्वारा थाने में 19 मई को दर्ज करवा दी। महिला की शिकायत के बाद आरोपों की पुलिस ने जांच की जिसे सही पाया गया। मंगलवार 18 अक्टूबर को न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय ने भेजा जेल

रतलाम पुलिस द्वारा चालान रतलाम न्यायालय में न्ययाधीश ज्योति राठौर के सामने प्रस्तुत किया गया। जिस पर न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे जेल भेजने के आदेश दिये हैं। आरोपी सहायक खनिज अधिकारी के खिलाफ रतलाम की महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था।

Next Story