मध्यप्रदेश

Olympics 2020: घर लौटा टोक्यो ओलंपिक्स में हॉकी का हीरो, सीएम शिवराज ने दी बधाई, बोलें- आज से आप MP Police के DSP

Olympics 2020: घर लौटा टोक्यो ओलंपिक्स में हॉकी का हीरो, सीएम शिवराज ने दी बधाई, बोलें- आज से आप MP Police के DSP
x

सीएम शिवराज ने भारतीय हॉकी प्लेयर विवेक सागर का भव्य स्वागत किया. विवेक को एमपी पुलिस मे डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी है. 

Tokyo से Olympics 2020 में भाग लेकर लौटे भारतीय हॉकी टीम के विवेक सागर को सीएम शिवराज ने बधाई देते हुए MP Police में DSP के पद पर नियुक्ति दी है. विवेक मध्य प्रदेश के इटारसी जिले के रहने वाले हैं.

भोपाल। मध्यप्रदेश को विवेक सागर पर नाज है। जिन्होने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत को जीत दिलाने के साथ ही ऐसा गोल मारी की देश के लिये ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) जीत लिया और एमपी का मान बढ़ाया है। यही वजह है कि अब एमपी सरकार उनकी इस सम्मान का सम्मान कर रही है।

सीएम शिवराज ने MP Police में DSP की नियुक्ति दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक सागर के खेल और उनके द्वारा भारत को दिलाई गई उपलब्धि के लिये उन्हे बधाई देते हुए MP Police में DSP पद पर नियुक्ति दी है वहीं एक करोड़ रुपए का चेक भी दिया है। सीएम ने मंच से कहा कि विवेक सागर आज से DSP हैं। बता दें विवेक की मां कमलादेवी भी उन्हें पुलिस अफसर के तौर पर देखना चाहती हैं

सम्मान के तौर पर सीएम शिवराज ने विवेक सागर को एक करोड़ राशि का चेक सौंपा


विवेक ने कहा सबसे अच्छी अकादमी एमपी की

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर ने कहा कि मप्र की हॉकी अकादमी विश्व की सबसे अच्छी अकादमी है। 2003 में वह छोटे से गांव से आया था। उसे यहां खेल की अच्छी शिक्षा मिली, जिसका परिणाम सामने है। आप लोग भी आगे आ सकते सकते हैं। मेहनत के अलावा अनुशासन भी जरूरी है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री बिसाहूलाल साहू, उषा ठाकुर, मोहन ठाकुर आदि लोग शामिल रहें।

एयरपोर्ट लेने पहुची खेल मंत्री

गुरूवार को दिल्ली से भोपाल पहुचे हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का स्वागत करने एयरपोर्ट खुद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंचीं। वे विवेक सागर को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ी का स्वागत किये वही पौध रोपड़ भी किये।

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर होशंगाबाद के इटारसी के पास चांदौन गांव के रहने वाले हैं। टोक्यो ओलंपिक्स में विवेक के गोल की बदौलत भारत ने अर्जेंटिना के विरुद्ध जीत हासिल की थी। इसके बाद सेमीफाइनल में ब्रॉन्ज मेडल मिला था।

Next Story