मध्यप्रदेश

Old Pension Scheme in MP: एमपी में ओल्ड पेंशन लागू करने को लेकर BIG UPDATE, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ध्यान दे, FULL INFO यहाँ से जाने

Old Pension Scheme in MP
x

Old Pension Scheme in MP

Old Pension Scheme in MP: प्रदेश के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू कराने के लिए कर रहे है कुछ ऐसा.

MP Old Pension Scheme 2023: विधानसभा चुनाव के मुहाने पर मध्य प्रदेश खड़ा है। इस वर्ष के आखिर में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग तैयारी में लग चुका है। प्रदेश में तैयारी को लेकर बैठकों का दौर शुरू है। लेकिन इसी बीच प्रदेश के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू (MP Me Purani Pension Kab Lagu Hogi) करने सरकार पर दबाव बनाते दिख रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुरानी पेंशन बहाली (Old Pension Scheme) को लेकर लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। कहा जा रहा है कि ’जो पेंशन की बात करेगा वहीं प्रदेश में राज करेगा’। आखिर इस बात का क्या अर्थ है।

अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने ली शपथ MP Old Pension Scheme 2023 || MP Me Old Pension Scheme 2023 Kab Lagu Hogi

जानकारी के अनुसार भिंड में न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ के बैनर तले प्रदेश के सरकारी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने कहा है कि पेंशन नहीं तो वोट नहीं। इसके लिए शहर के दयाल वाटिका में महाशपथ का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने महाशपथ ली लेते हुए कहा कि ’जाति धर्म नहीं देखेंगे, जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा उसी को वोट देंगे’।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलेश शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। उन्होने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’जो पेंशन की बात करेंगा वही प्रदेश में राज करेगा’। इसी नारे का पम्प्लेट छपवाया जायेगा तथा आपने दरवाजे पर लगाया जायेगा। चुनाव के समय जब प्रत्याशी आयेंगे उन्हे भी यही दिखाया जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था और आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों की हर मांगों को सुना जायेगा। लेकिन अब पेंशन को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि पेंशन ही उनके बुढ़ापे का सहारा होता है। वहीं दूसरे दृष्टिकोण से देखा जाय तो पेंशन उसके सेवा का सम्मान भी है। लेकिन सरकार अब कर्मचारी के हित की बात तो करती है पर ध्यान नहीं दे रही है।

कई विभाग के लोग रहे मौजूद MP Me Old Pension Scheme Kab Lagu Hogi || Old Pension Scheme In MP || Madhya Pradesh Me Old Pension Scheme Kab Lagu Hogi

इस महाशपथ के असर पर शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका अन्य कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने महाशपथ में कहा है कि सरकार को कर्मचारियों की इस माग पर ध्यान देना चाहिए और चुनाव के पहले इसे लागू करने की घोषण भी होनी चाहिए।

Next Story