मध्यप्रदेश

Old Pension Scheme In MP: बड़ा ऐलान! मध्य प्रदेश में लागू हुई पुरानी पेंशन योजना? जाने Full Info

Old Pension Scheme in MP
x

Old Pension Scheme in MP

Old Pension Scheme In Madhya Pradesh: पुरानी पेंशन योजना के सहारे कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता संभालने की जुगत में है।

Old Pension Scheme In MP | Old Pension Scheme In Madhya Pradesh: पुरानी पेंशन योजना के सहारे कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता संभालने की जुगत में है। वर्ष 2023 के अंतिम महीने में विधानसभा के चुनाव होने है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी से चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। तो वही सत्ताधारी पार्टी भी पीछे नहीं है। हाल के दिनों में कांग्रेस ने घोषणा करते हुए कह दिया है कि अब वह सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। कांग्रेस पार्टी की यह घोषणा उसे सत्ता तक पहुंचा भी सकती है। क्योंकि कांग्रेस शासित पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पिछले विधानसभा से कांग्रेस की सरकार है। 2018 में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन आपसी खींचतान में भाजपा सत्ता मे कब्जा जमाने में सफल हो गई।

कांग्रेस महासचिव की घोषणा MP Old Pension Scheme | Madhya Pradesh Old Pension Scheme

हाल के दिनों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दावा किया गया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जैसे ही सत्ता में आती है तुरंत ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने सत्ता में आने पर मध्य प्रदेश के लोगों के लिए पांच गारंटी दोराई है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में परिवर्तन की लहर है। आवश्यकता है तो सिर्फ आमजन के साथ जुड़कर उनके दुख दर्द में शरीक होने की।

जानकारों का क्या है मत MP Me Old Pension Kab Lagu Hogi | Madhya Pradesh Me Old Pension Kab Lagu Hogi

जानकार मानते हैं मध्य प्रदेश सरकार अगर पुरानी पेंशन योजना लागू करती है तो उस पर ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। कहा गया है कि ज्यादातर पुराने कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। प्रदेश के 3.35 लाख कर्मचारियों के अंशदाई पेंशन के तहत हर महीने 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी करीब 344 करोड़ रुपए की बचत का लाभ मिलेगा। जनवरी 2005 के बाद मध्य प्रदेश में 3.35 लाख से ज्यादा कर्मचारी सेवा में आ चुके हैं यह पेंशन नियम 1972 के दायरे से बाहर हैं। 2.87 लाख अध्यापक 2008 में शिक्षक बने हैं इन पर न्यू पेंशन स्कीम लागू है।

कांग्रेस की सरकार कब और कैसे गिरी Old Pension Scheme In MP Latest Update | Old Pension Scheme In Madhya Pradesh Latest News

2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली। पार्टी की ओर से कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन कांग्रेस और प्रदेश की जनता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश में देखना चाहती थी। कई विधायक उनके साथ थे 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया विधायकों समेत बगावत पर उतर आए। पिरणाम स्वरूप कांग्रेस की सरकार गिर गई। उस समय हुए इन राजनैतिक घटनाक्रमों की वहज से शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर जोड़ तोड़ कर सत्ता तक पहुंचने में कामयाबी हांसिल कर ली।

Next Story