मध्यप्रदेश

Old Pension Scheme 2023: वादा! एमपी में होगी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू?

Pension News Updates
x

पेंशन न्यूज़ अपडेट 

देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है।

MP Assembly Election 2023: देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। जिन प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना नहीं लागू की गई वहां के कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से वायदा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर अगली सरकार कांग्रेस की बनी तो वह अवश्य ही पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहीं और भी कई बातें Old Pension Scheme 2023

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। अगली सरकार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी वह भी प्रचंड बहुमत के साथ।

उन्होंने कहा है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी साथ में संविदा कर्मचारियों का हक दिया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष का यह भी कहना था कि प्रदेश के कई कांग्रेस के नेता हैं जिनमें अद्भुत संगठनात्मक क्षमता है। उनकी क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा। पार्टी को मजबूत करने में पद महत्वपूर्ण नहीं होता व्यक्ति की प्रतिभा महत्वपूर्ण होती है और उनकी प्रतिभाओं का पूरा उपयोग किया जाएगा। पार्टी संगठन में उन्हें सम्मान के साथ ही उनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

2023 में है चुनाव MP Election 2023

मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव नवंबर 2023 मे होना है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव किए जाएंगे। कमलनाथ ने बताया कि संगठन के कई कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में उनके द्वारा संगठन के कई दायित्व वाले पद छोड़ने की इच्छा जताई गई है। उनकी तैयारियों को देखते हुए संबंधित विधानसभा में तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। ऐसे में अवश्य ही संगठनात्मक कुछ बदलाव करने पड़ेंगे इसके लिए पार्टी तैयार है।

Next Story