मध्यप्रदेश

’मामा की रोटी’ मे मिलेगा 5 रुपए में अब भरपेट भोजन, जाने क्या है सीएम शिवराज की योजना

’मामा की रोटी’ मे मिलेगा 5 रुपए में अब भरपेट भोजन, जाने क्या है सीएम शिवराज की योजना
x
मध्य प्रदेश के लोगों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बड़ी योजना का शुभारंभ करने वाले हैं.

MP Deendayal Antyodaya Yojana 2023: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बड़ी योजना का शुभारंभ करने वाले हैं। हालांकि इसी से मिलती-जुलती एक ही योजना पहले संचालित की जा चुकी है। लेकिन उस योजना को और अधिक पॉपुलर बनाने के उद्देश्य से नाम और काम दोनों ही बदला जाने वाला है। अब ’मामा की रोटी’ पूरे प्रदेश में संचालित की जाएगी। जिसमें 5 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा। यह दीनदयाल रसोई को और मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम माना जा रहा है।

दक्षिण भारत में इस तरह की कई योजनाएं

दक्षिण भारत में इस तरह की कई योजनाएं संचालित है। इस योजना के माध्यम से लोगों को भरपेट भोजन दिया जा रहा है। तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन लोगों को भरपेट भोजन करवा रही है तो वहीं मां की रसोई की तर्ज पर दीनदयाल रसोई योजना को अब और मजबूती प्रदान करने ’मामा की रोटी’ पूरे मध्यप्रदेश में संचालित होने वाली है।

तैयारी पूरी, खर्च होंगे 35 करोड़

वर्ष 2023 चुनावी वर्ष है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान कई सभाओं में कह चुके हैं कि अभी उनके तरकस में कई तीर बाकी है। माना जा रहा है कि मामा अपनी तरकस से ’मामा की रोटी’ नामक तीर छोड़ने वाले हैं। इस योजना में अब 16 करोड़ के बजाय लगभग 35 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

दीनदयाल रसोई की शुरुआत 2017 में

जानकारी के अनुसार दीनदयाल रसोई योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में प्रदेश के 145 स्थानों पर शुरू हुई। इसमें 20 स्थाई और 25 चलित रसोई भी शामिल है। तीन रसोई का संचालन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है तो वही बाकी अन्य रसोई का संचालन एनजीओ, स्व सहायता समूह, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं कर रही है।

Next Story