मध्यप्रदेश

अब पर्यटकों को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में घुमाएंगी महिला गाइड

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Oct 2021 2:59 PM IST
अब पर्यटकों को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में घुमाएंगी महिला गाइड
x

अब पर्यटकों को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में घुमाएंगी महिला गाइड

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र ने एक नवाचार करते हुए अब पर्यटकों की गाइड में महिलाओं को शामिल किया है।

होशंगाबाद (Hoshangabad News) । बरसात का मौसम जैसे ही धीमा पड़ा प्रदेश के टाइगर रिजर्व क्षेत्र (Tiger Reserve Area) पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। ऐसे में होशंगाबाद के पचमढ़ी (Pachmarhi) स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) क्षेत्र ने एक नवाचार करते हुए अब पर्यटकों की गाइड में महिलाओं को शामिल किया है। इसके लिए पूर्व में को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब महिलाएं टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को गाइड करेंगी।

गांधी जयंती से शुरू हुई नई व्यवस्था

2 अक्टूबर से शुरू की गई व्यवस्था महात्मा गांधी के महिला सशक्तिकरण (women empowerment) के सपने को साकार करने की ओर एक कदम है। होशंगाबाद जिले के सुहागपुर जनपद की ग्राम टेकापार की महिला सरपंच ने स्वयं गाइड का दायित्व संभालते हुए महिलाओं को भर्ती करने की जिम्मेदारी ली है, जो सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में गाइड के तौर पर पयटकों को घुमाने का काम करेंगी।

20 महिलाएं हुए शामिल

जानकारी के अनुसार सतपुरा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) में गाइड के रूप में गांव की 20 महिलाओं को शामिल किया गया है। महिला गाइड (Female Guide) में सुहागपुर जनपद के टेकापार गांव की सरपंच रेवती धुर्वे भी शामिल है। 20 महिलाओं की टीमें पहली सूची में 10 सतपुड़ा टाइगर रिजर्व कोर एरिया (Satpura Reserve Core Area), 6 लोगों को बफर जोन (Satpura Reserve Buffer Zone) तथा 4 महिला गाइड को बैकअप के रूप में प्रशिक्षित कर रखा गया है।

प्रशिक्षण से हुई मजबूत : सरपंच

गाइड के रूप में नियक्त हुई सरपंच रेवती धुर्वे ने कहा वह प्रशिक्षण के बाद वह और मजबूत हुई है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहां की पूर्व में सरपंची मिलने के बाद वह पंचायत विकास के मुद्दे मजबूती के साथ नहीं रख पाती थी। लेकिन अब प्रशिक्षण के बाद काम करने से और मजबूत होंगी। महिला सरपंच के शामिल होने से अन्य महिला गाइडों का भी मनोबल बढ़ा हुआ है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story