मध्यप्रदेश

एमपी में नौ वर्षीय बाघिन जमना चौथी बार बनी मां, तीन शावकों को दिया जन्म

Sanjay Patel
28 Aug 2023 5:02 AM GMT
एमपी में नौ वर्षीय बाघिन जमना चौथी बार बनी मां, तीन शावकों को दिया जन्म
x
MP News: एमपी इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में छह महीने के अंदर तीसरी बार नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजी। नौ वर्षीय बाघिन जमना चौथी बार मां बनी हैं उसने तीन शावकों को जन्म दिया है।

एमपी इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में छह महीने के अंदर तीसरी बार नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजी। नौ वर्षीय बाघिन जमना चौथी बार मां बनी हैं उसने तीन शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक जमना और शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। चिड़ियाघर में अब बाघों की कुल संख्या 11 तक पहुंच गई है।

6 माह में तीसरी बार गूंजी किलकारी

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर में 6 माह के अंदर तीसरी बार नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजी हैं। रविवार सुबह बाघिन जमना ने तीन शावकों को जन्म दिया। जबकि इसके पूर्व बाघिन सफेद बाघिन सुंदरी और शेरनी मेघा ने शावकों को जन्म दिया था। रविवार होने की वजह से जमना और नन्हे शावकों को देखने के लिए यहां काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां आकाश और जमना की जोड़ी है। सुबह 10 तक तक बाघिन जमना ने एक के बाद एक तीन शावकों को जन्म दिया। जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शावक अपनी मां जमना से एक मिनट भी दूर नहीं हुए। बाघिन भी इन्हें लाड़-दुलार करती नजर आई। बाघिन और तीनों शावक अभी बाड़े में होना बताए गए हैं।

पिछली बार चार शावकों को दिया था जन्म

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के अधिकारियों का कहना है कि इन्हें कुछ दिन बाद अलग बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। जमना से जन्मे तीनों शावक येलो टाइगर बताए गए हैं। पिछली बार जमना ने चार शावकों को जन्म दिया था। जिनमें से तीन येलो और एक व्हाइट टाइगर था। वहीं जनवरी महीने में सफेद बाघिन रागिनी ने चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से दो येलो शावक ही जीवित हैं। इसके बाद अप्रैल महीने में बाघिन सुंदरी ने तीन शावकों को जन्म दिया। तीन महीने के भीतर चिड़ियाघर में पांच बंगाल टाइगर के शावक हो चुके हैं। शेरनी मेघा ने 10 अगस्त को दो शावकों को जन्म दिया था। चिड़ियाघर सूत्रों का कहना है कि वाइल्ट कैट में 11 टाइगर और 9 शेर हो गए हैं। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव का कहना है कि बाघिन जमना और तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बाघिन द्वारा ही अभी इनकी देखभाल की जा रही है। कुछ महीने तक इनके नजदीक किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।

Next Story