
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- Night Curfew in MP:...
Night Curfew in MP: मध्यप्रदेश में 20 अगस्त तक बढ़ाया गया रात्रिकालीन कर्फ्यू, पढ़ें गृह विभाग के आदेश...

प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते नाईट कर्फ्यू (Night Curfew in MP) लागू है. जिसे अब 20 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. गृह विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के अनुसार सिनेमाघर, जिम और धार्मिक स्थलों में लोगों की संख्या सीमित ही रहेगी.
बता दें इसके पहले 31 जुलाई को गृह विभाग ने नाईट कर्फ्यू की अवधि 10 अगस्त तक बढ़ा दी थी. जिसे आज मंगलवार को एक बार फिर 20 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. रात्रिकालीन कर्फ्यू मे ग्रामीण क्षेत्रों को पहले ही छूट दे दी गई थी.
मंगलवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा (Dr. Rajesh Rajoura, Additional Chief Secretary, Home Department) द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में रात्रि 11 से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा. साथ ही सिनेमाघर, जिम और धार्मिक स्थलों में लोगों की संख्या सीमित ही रहेगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




