मध्यप्रदेश

एमपी के इन जिलों में बनेगी नई तहसीलें, कई पदों पर होने वाली है भर्ती, हजारो को मिलेगा सरकारी नौकरी का अवसर

MP New Tehsils List
x
MP New Tehsils List: हाल के दिनों में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

हाल के दिनों में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में जहां नई तहसील बनाने की घोषणा की गई है वहीं नई तहसीलो के कुशल संचालन के लिए कई पदों पर भर्ती हो सकती है। इसके लिए कई पद स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश के कई स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना एवं उन्नयन करने को स्वीकृति मिली है।

रीवा सहित 9 जिलों में जल निगम की परियोजना स्वीकृति

कैबिनेट बैठक में जल निगम द्वारा 9 नवीन परियोजना के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रदेश के जिला मुख्यालय रीवा, सागर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सीहोर, अलीराजपुर, छतरपुर, कटनी और मंडला शामिल है।

वही बताया गया है कि जल निगम के कार्यों के विस्तार तथा क्रियान्वयन की जा रही परियोजनाओं के वृहद स्वरूप को देखते हुए 463 नवीन पद सृजन की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा

मंत्रिपरिषद की बैठक में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदेशवासियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 184 स्वास्थ्य सेवाओं जिसमें 10 सिविल अस्पताल, 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 157 उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना उन्नयन का अनुमोदन किया गया है।

नवीन तहसील के लिए कई पद स्वीकृत

मंत्री परिषद की बैठक में कई नवीन तहसील गठन की स्वीकृति दी गई है। बताया गया है कि सागर जिले में नवीन तहसील बांदरी का गठन किया जाएगा। इसके लिए हल्का पटवारी क्षेत्र का गठन किया गया है। वही तहसील कार्यालयों का कार्य सुचारू रूप से चलाने 14 पद स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह बताया गया है कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नवीन तहसील दूधमनिया का गठन किया जाएगा। कार्यालय के कार्य संचालित करने के लिए 17 पद स्वीकृत किए गए हैं।

भिंड जिले में अमायन तहसील के गठन का निर्णय लिया गया है। यहां तहसील कार्यालय के कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 14 पदों को प्रीति प्रदान की गई है।

निवाड़ी जिले में नवीन अनुविभाग पृथ्वीपुर बनाने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 11 पद स्वीकृत किए गए हैं।

Next Story