मध्यप्रदेश

MP News: नर्मदापुरम कलेक्टर ने उठाया फावड़ा, वर्षों से चोक पड़े नाले को किया साफ

Sanjay Patel
22 Jan 2023 10:29 AM GMT
MP News: नर्मदापुरम कलेक्टर ने उठाया फावड़ा, वर्षों से चोक पड़े नाले को किया साफ
x
एमपी नर्मदापुरम कलेक्टर ने अपने हाथ में फावड़ा उठाया और वर्षों से चोक पड़े नाले को साफ किया। वर्षों से जाम पड़े इस नाले में कचरा, कूड़ा और गंदगी का अम्बार लगा हुआ था।

एमपी नर्मदापुरम कलेक्टर ने अपने हाथ में फावड़ा उठाया और वर्षों से चोक पड़े नाले को साफ किया। वर्षों से जाम पड़े इस नाले में कचरा, कूड़ा और गंदगी का अम्बार लगा हुआ था। कलेक्टर को ऐसा करते देख अन्य लोग भी प्रेरित हुए और साफ-सफाई कार्य में जुट गए। एक-डेढ़ वर्षों से यह नाला जाम पड़ा था और देखते ही देखते इसकी सफाई हो गई।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नर्मदापुरम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम तेजी से जारी है। स्वच्छता अभियान के तहत सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह फेफरताल पहुंचे जहां स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनके द्वारा स्वयं फावड़ा उठाकर नाले को साफ किया गया। जिससे अन्य लोग भी प्रभावित हुए और उनके द्वारा भी सफाई अभियान बढ़-चढ़कर सहयोग दिया गया। इस दौरान कलेक्टर ने रहवासियों से चर्चा कर स्वच्छ नर्मदापुरम के संकल्प में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर द्वारा वार्ड में भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान नपा के स्वच्छता वाहन के बारे में भी लोगों से जानकारी ली गई। लोगों द्वारा कलेक्टर को यह जानकारी दी गई कि कचरा वाहन लेट आता है जिससे लोगों द्वारा इधर-उधर कचरा फेंक दिया जाता है। समय पर स्वच्छता वाहन वार्डों में भेजने के निर्देश नगर पालिका को कलेक्टर द्वारा दिए गए।

पहले भी कर चुके हैं स्वच्छता की पहल

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह इसके पूर्व भी स्वच्छता की पहल कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व में भी स्वच्छता अभियान चलाया था। जिसमें गत वर्ष उनके द्वारा स्वयं सफाई की गई थी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारियों के साथ कलेक्टर द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया था। सफाई अभियान के दौरान फेफरताल पहुंचे कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने बताया गया है कि यहां रात में अनेक असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं जिससे काफी समस्याएं होती हैं। कलेक्टर ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लोगों द्वारा बताई गई अन्य समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से लिया।

Next Story