मध्यप्रदेश

Narendra Modi Birthday: अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लेकर कहीं यह बड़ी बात

Narendra Modi Birthday: अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लेकर कहीं यह बड़ी बात
x
Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नए भारत में नारी शक्ति का है परचम।

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सिंतबर को 72वां जन्मदिन है। वे अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश में मना रहे हैं (PM Narendra Modi Celebrate Birthday In MP). इस दौरान उन्होने महिलाओं को लेकर कहा कि नए भारत में नारी शक्ति (PM Modi On Nari Shakti) का परचम है। वे श्योपुर (Sheopur) में सेल्फ हेल्फ ग्रुप (Self Help Group) की महिलाओं से संवाद करते हुए यह बात कही है।

महिलाओं के प्रतिनिधित्व से सफलता (PM Modi On Woman)

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जहां भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ता है सफलता अपने आप तय हो जाती है। उन्होने कहा कि नए भारत में महिलाओं की शक्ति दिखी है। देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

लाखों माताओं का मिल रहा आर्शीवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बताया कि वे अपने जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर अपने मां का आशीर्वाद लेते हैं और उनके साथ यह पल बिताते है, लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ। उन्होने कहा कि आज वे भले ही मां के साथ नही है लेकिन लाखों माताओं का आशीर्वाद उन्हे मिल रहा है और यह देखकर उनकी मां बहुत ही खुश होंगी।

पंचायत भवन से राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के 'नए भारत' में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है. आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है। उन्होने कहा कि जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में, उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है. स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है।

Next Story