मध्यप्रदेश

नंदकुमार सिंह चौहान का बुधवार को होगा अंतिम संस्कार, पहुंचेगे सीएम समेत कई नेता

भोपाल। खंडवा सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नंद कुमार सिंह चैहान का कोरेाना की वहज से मंगलवार तडके निधन हो गया। ऐसे में पूरा प्रदेश उनके गम में अपने आप को दुखी माहशूस कर रहा है। नंद कुमार सिह चैहान का अंतिम संस्कार बुधवार को बुरहानपुर में उनके गृहग्राम शाहपुर में किया जायेगा। सीएम शिवराज सिंह चैहान सहित नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

जानकारी के अनुसार श्री चैहार का पार्थिव शरीर दोपहर को भोपाल लाया गया। है। जिसे अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय में रखा जायेगा। कई नेता उनके अंतिम संस्कार मे ंशामिल होने जायेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने अपने बुधवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये है।
नंदकुमार सिंह चैहान का राजनैतिक कद काफी उंचा है। अपने आप में वह राजनीति की दिशा बदलने में समर्थवान थे। कई बार उन्होने वह कर दिखाया जहां भाजपा काफी संकट महशूस कर रही होती है। हाल में निमाड़ में नेपानगर और मांधाता सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जिताकर शिवराज सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
बताया जाता है कि कोरोना के कारण वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। देर रात दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका इलाज भोपाल के अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल दिल्ली में भर्ती किया गया था लेकिन इंफेक्शन ज्यादा होने की वहज से उनके फेफडे़ 90 प्रतिशत खराब हो गये थे। और बाद में उनकी मौत हो गई।
नंद कुमार चैहान का अंतिम संस्कार गृहग्राम शाहपुर में बुधवार को किया जाएगा। इसके लिए तैयारी मंगलवार से शुरू हो गई है। नंदकुमार सिंह चैहान का जन्म 8 सितंबर 1952 में हुआ था। पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा के बाद उन्होंने राजनीति को अपने करियर के रूप में चुना और जनसंघ में शामिल हुए।

Next Story