मध्यप्रदेश

एमपी का रहस्यमई किला, यहां राजा ने की थी अपनी चहेती रानी की हत्या, आखिर क्यों?

Raisen Fort
x
मध्यप्रदेश में एक रहस्यमई किला है। जो आपने आप मे कई किस्से कहानियों को समेटे हुए हैं। आज भी लोग जब उस किले के पास पहुंचते हैं तो वह यादें ताजा हो जाती है।

Raisen Fort: मध्य प्रदेश भारत देश के हृदय स्थल पर विराजमान है। छोटे-छोटे राज्यों को एकजुट कर मध्य प्रदेश बनाया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बनी। आज मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। यहां ऐतिहासिक धरोहरों के साथ ही कई ऐसे प्राकृतिक नजारे हैं जिन्हें देखने सहसा हमारी नजरें ठहर जाती है। मध्य प्रदेश मे कई बड़े-बड़े राजा हुए हैं। कई बड़ी-बड़ी रहस्यमई किले हैं। जिनकी बनावट देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।

मध्य प्रदेश का अद्भुत किला

मध्यप्रदेश में एक रहस्यमई किला है। जो आपने आप मे कई किस्से कहानियों को समेटे हुए हैं। आज भी लोग जब उस किले के पास पहुंचते हैं तो वह यादें ताजा हो जाती है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा किला है जो कई कहानियां समेटे हुए हैं। आइए उस किले के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

रायसेन का किला

रायसेन का किला 1220 में बनवाया गया था। यह किला पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है। आज दूर-दूर से लोग इस किले को देखने आते हैं। किले का निर्माण बलुआ पत्थरों से करवाया गया है। वास्तुकला की बात करें तो किले और बड़े-बड़े पत्थरों से दीवार बनी हुई है। किले में प्रवेश करने के लिए 9 द्वार और 13 बुर्ज बने हुए हैं।

कहते हैं कि इस किले को हासिल करने के लिए कई राजाओं ने अपने जोर लगाए लेकिन कामयाब नहीं हुए। एक बार शासक शेरशाह सूरी किले पर आक्रमण करने के लिए आया था। 4 महीने की घेराबंदी के बाद भी वह किले को जीत नही सका। उसने किले को तोड़ने के लिए तांबे के सिक्कों को गलाकर यही तोप बनवाई थी। इन तोपों की गर्जना के बाद जीत का रास्ता खुला था।

जब रानी का राजा ने किया कत्ल

शेरशाह सूरी के किले में प्रवेश करने के बाद उस समय के राजा पूरणमल हैरान रह गए। उन्होंने अपनी पत्नी रत्नावली जो बहुत खूबसूरत थी उनके सील की रक्षा करने के लिए उन्होंने स्वयं रानी का सिर कलम कर दिया था। बताया जाता है कि शेरशाह सुरी बहुत ही क्रूर शासक था।

Next Story