मध्यप्रदेश

MPTET 2022 Paper Leak: शिक्षक पात्रता परीक्षा पर सवालिया निशान, पेपर का स्क्रीनशॉट वायरल, क्या निरस्त होगी परीक्षा?

mptet paper leak news
x
MPTET Paper Leak News: मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग 3 परीक्षा (MPTET Exam 2022) को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया।

MPTET 2022 Paper Leak News:मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग 3 परीक्षा (MP Primary Teacher Eligibility Class 3 Exam) को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया।पीईबी की तरफ से शनिवार को परीक्षा का आखिरी पेपर था। लेकिन एक दिन पुराना यानि 25 मार्च को हुए पेपर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हुए फोटो भी किसी दूसरे मोबाइल से खींची गई थी। जिस मोबाइल खींची थी। उसमें भी कम्प्यूटर का फोटो दिखाई दे रहा था। जिस वाट्सएप अकाउंट का फोटो खींचा गया, वह किसी लक्ष्मण सिंह नामक व्यक्ति का है। बताया जा रहा है कि परीक्षार्थियों ने विरोध किया तो पेपर निरस्त हो सकता है। एमपी प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग-3 की परीक्षा 5 से 26 मार्च तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर से करीब 9.37 लाख कैंडीडेट शामिल हुए।

व्यापम में व्यापार

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा है कि व्यापम में व्यापार के पीछे जो लोग हैं उनकी जांच होनी चाहिए। अब व्यापम घोटाले का केन्द्र ग्वालियर-चंबल बन गया है। यहां से भाजपा के बडे़ नेता आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष, गृहमंत्री और केन्द्रीय मंत्री भी वही से है। व्यापम घोटाला अभी भी जारी है। क्यांकि जब तक शिवराज मुख्यमंत्री रहेंगे, व्यापम के माध्यम से होने वाली भर्तियों में भ्रष्ट्राचार जारी रहेगा।

Next Story