मध्यप्रदेश

एमपी की शिवराज सरकार ने खोला सरकारी नौकरियों का पिटारा, पटवारी भर्ती में 4000 पद बढ़ाये, अब 6755 पदों पर होगी नियुक्ति

MP Patwari Bharti 2022 News
x
MP Patwari Bharti 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

MP Patwari Bharti 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। प्रयास की इसी दिशा में बहुत जल्दी 6755 पदों पर पटवारियों की भर्ती करने की योजना तैयार की गई है। राज्य सरकार द्वारा इस भर्ती के लिए कर्म कर्मचारी चयन मंडल को निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देश के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पूर्व में पटवारी के लिए मात्र 2736 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसे अब बाद में बढ़ा दिया गया है।

बढ़ाए गए 4000 पद

पूर्व में पटवारियों की भर्ती के लिए मात्र 2736 पद निकाले गए थे लेकिन इसे अब शिवराज सरकार ने 4000 पद और बढ़ा दिए हैं। अब लगभग 6755 रिक्त पदों पर पटवारियों की भर्ती होगी। यह सभी भर्ती ग्रुप दो और सब ग्रुप 4 के तहत निकाली गई है।

आवेदन आयु सीमा

जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी समेत कुल 7983 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। उम्मीदवार 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वही बताया गया है कि 21 से 24 जनवरी तक आवेदन की त्रुटि सुधार का मौका है। बताया गया है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कब और कहां होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2023 को किया जाएगा। साथ ही बताया गया है कि परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। जिसमें सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा होगी। वही दूसरे पाली की परीक्षा 2:30 से 5:30 तक होगी।

बताया गया है कि मध्यप्रदेश में कुछ खास जिलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा और सागर जिले शामिल है। यहां पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा पैटर्न और योग्यता

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। साथ ही सीपीसीटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही बताया गया है कि आवेदक को हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

परीक्षा के लिए बताया गया है कि 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। 100 अंक के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। वही दूसरे 100 अंक के पेपर में अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से जुड़े हुए प्रश्न पूछे जाएंगे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story