मध्यप्रदेश

FIFA World Cup 2022 में गूंजेगी MP की शैफाली चौरसिया की आवाज, क़तर में करेंगी 13 शो

FIFA World Cup 2022 में गूंजेगी MP की शैफाली चौरसिया की आवाज, क़तर में करेंगी 13 शो
x
FIFA World Cup 2022: फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होना है। यह फुटबॉल वर्ल्ड कप मध्यप्रदेश के लिए कुछ खास ही रहेगा।

FIFA World Cup 2022: फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होना है। यह फुटबॉल वर्ल्ड कप मध्यप्रदेश के लिए कुछ खास ही रहेगा। इसका सबसे बड़ा कारण मध्य प्रदेश के मंडला जिले की रहने वाली शैफाली चौरसिया के मधुर गाने की आवाज कतर में सुनाई देगी। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी शैफाली आज पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। फुटबॉल वर्ल्ड कप में शैफाली के 13 शो होंगे।

बचपन से ही गाने का रहा शौक

शैफाली चौरसिया (MP Shefali Chaurasia) को बचपन से ही गाने का शौक रहा है। इनकी पांचवी तक की पढ़ाई नैनपुर सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। संगीत की शिक्षा जबलपुर के भातखंड संगीत महाविद्यालय में हुई। 12वीं की पढ़ाई भी जबलपुर में ही चलती रही। वह कॉलेज की शिक्षा के लिए व नागपुर गई। शैफाली ने संगीत में एमए की डिग्री महाराज विश्वविद्यालय नागपुर से प्राप्त की।

मध्यम वर्गीय परिवार

शैफाली के परिवार के संबंध में बताया जाता है कि इनके पिता मंडला में पान कारोबार करते हैं। उनका अपना पान के पत्ते का बिजनेस है। बेटी की संगीत में रुचि देखकर उनके पिता संतोष चौरसिया को़ संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास और प्रोत्साहन दिया। आज शैफाली अपने पिता का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर रही हैं।

शैफाली चौरसिया संघर्ष भरा सफर

शिक्षा दीक्षा पूरी करने के बाद शैफाली चौरसिया अब जीवन की कड़ी परीक्षा देने के लिए मैदान में उतर आईं। काफी संघर्ष करते हुए उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है।

बताते हैं कि वर्ष 2018 में शैफाली अपनी किस्मत आजमाने मुंबई चली गई। लेकिन माया नगरी में कहां इतना जल्दी पैर जमाने को मिलता है। लेकिन संघर्ष करने वालों को एक न एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होती है। शैफाली एक आर्केस्ट्रा ग्रुप ज्वाइन किया। साथ में एक स्कूल में बतौर म्यूजिक टीचर भी काम किया।

धीरे-धीरे सफलता मिलती रही। शैफाली ने सूरत, मोरबी, मुंबई जैसे बड़े शहरों में अपना सो कर चुकी हैं। इनकी सुरीली आवाज को देखते हुए आर्केस्ट्रा ग्रुप के मिलिंद वानखेड़े और जहीर दरबार ने उन्हें फीफा वर्ल्ड कप में परफारमेंस करने के लिए शामिल किया है।

Next Story