मध्यप्रदेश

20 जून से चलेगी MP की दूसरी Vande Bharat Express Train, जबलपुर-इंदौर के बीच सुगम होगा सफर

20 जून से चलेगी MP की दूसरी Vande Bharat Express Train, जबलपुर-इंदौर के बीच सुगम होगा सफर
x
Jabalpur Indore Vande Bharat Express Train Time Table In Hindi: भारत में वंदे एक्सप्रेस ट्रेन की माग बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार का प्रयास भी लोगों की इस बढ़ती मांग को पूरा करने की ओर है।

भारत में वंदे एक्सप्रेस ट्रेन की माग बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार का प्रयास भी लोगों की इस बढ़ती मांग को पूरा करने की ओर है। लेकिन कोई भी बड़ा परिवर्तन चुटकियों में नहीं हो सकता यह तो सभी को पता है। फिर भी केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है कि देषवासियों को जल्दी से जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा प्राप्त हो। मध्य प्रदेश में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। इसके लिए लगभग उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। संभावना पाई जा रही है कि 20 जून से मध्य प्रदेश में दूसरी वंदे एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर और इंदौर के बीच संचालित हो जाएगी।

रैक पहुंच गए जबलपुर

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर और इंदौर के बीच चलने वाली है। मध्यप्रदेश के लिए यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इसकी तैयारी तेजी के साथ चल रही है। बताया गया है कि चेन्नई फैक्ट्री से वंदे भारत ट्रेन के रेट जबलपुर पहुंच गए हैं। ट्रेन की साफ सफाई के लिए जबलपुर स्टेशन कोचिंग यार्ड में तैयारियां तेजी के साथ चल रही है।

क्या रहेगा समय

जबलपुर से इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की संभावित समय सारणी घोषित हो चुकी है। हालांकि अभी यह फाइनल नहीं है। इसमें परिवर्तन भी हो सकता है। फिर भी संभावित समय सारणी के अनुसार जबलपुर से यह ट्रेन सुबह 5 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी। बताया गया है कि यह ट्रेन जबलपुर से चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। दोपहर 3 बजे यह ट्रेन इंदौर से चलकर उसी रुट से जबलपुर पहुंचेगी।

Next Story