मध्यप्रदेश

एमपी के पुष्कर नौकरी छोड़, भैस चरा कर कमा रहे लाखो रूपए, जानिए कैसे?

Youtuber Pushkar Dhangar
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) के रहने वाले पुष्कर धनगर यूट्यूब (Youtuber Pushkar Dhangar) से लाखो कमा रहे हैं।

MP Mandsaur Youtuber Pushkar Dhangar: कहते है कमाई के लिए हुनर की जरूरत होती है। ऐसा ही एक हुनरमंद चरवाहा नौकरी छोड़ कर भैंसों की देखभाल करने लगा, अब उसे कमाई का यह जरिया बना गया। दरअसल एमपी के मंदसौर जिला का रहने वाले पुष्कर धनगर अब यू-टुयूबर बन गए हैं। उसके अब डेढ़ लाख फॉलोअर है। उन्होंने अब तक में 5 लाख रूपये की कमाई कर डाली है।

30 वर्षीय पुष्कर धनगर को गाने का बहुत शौक था। वह अक्सर गाना गया करते थे। भैंस चराने के दौरान वे गाना गा रहे थे और उनके दोस्तों ने उन्हें अपने गाने की रिकॉडिग करने और युटूब में अपलोड करने की सलाह दी। पहले तो इस पर ध्यान नही दिया, लेकिन उन्हें लगा कि दोस्तों का आइडिया खराब नही है। जिसके बाद पुष्कर ने खुद गाने तैयार किया और अपनी भैंसो के साथ उक्त गानों में उसका वीडियों बना कर युटूब पर अपलोड करने लगे। गाने और बनाए हुए वीडियो अब पुष्कर की कमाई का जरिया बन गया है।


पुष्कर ने बताया कि वह पहले प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई। नौकरी से उनका खर्च नही चल पा रहा था। जिसके चलते वह अपने गांव आ गए और गांव में खेती किसानी के साथ भैंसों की देखभाल भी करने लगे। पुष्कर मोबाईल रिपेंरिग का काम भी करते है।पुष्कर ने भैंसो को लेकर गाने तैयार किए, उनके साथ वीडियों बनाया और उसे खुद तैयार करके यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। पुष्कर के गाने और वीडियो को लोग पंसंद कर रहे है और उनके लिए यही कमाई का अब जरिया बन गया है। वह अब इसी क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

युवक का कहना है कि उसकी 5 लाख रूपये की कमाई तो हुई ही है। उसे अब तक में दो सिल्वर बटन भी मिल चुका है। दरअसल यू ट्यूब के नियमों के अनुसार, अकाउंट क्रिएट करने के बाद 1 हजार सब्सक्राइबर और 4 हजार घंटे वॉच टाइम होना जरूरी है। शर्तों के पूरे होने बाद चैनल मॉनेटाइजेशन के लिए एक्टिव हो जाता है। इसके बाद यू-ट्यूब गूगल एडसेंस अकॉउंट ओपन हो जाता है। इसके बाद व्यूज और विज्ञापन के आधार पर बैंक अकाउंट में डॉलर में पे किए जाते हैं। कुछ दिन बाद डॉलर रुपए में कंवर्ट होकर खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story