मध्यप्रदेश

294 करोड़ की लागत से एमपी की मंडियां होंगी हाई टेक, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

mp news
x
मंडी बोर्ड संचालक मंडल की 140 वीं बैठक में कृषि मंत्री ने कहा की मंडियों को आधुनिक बनाने का कार्य शीघ्रता से करें।

मध्य प्रदेश किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री सह अध्यक्ष मंडी बोर्ड कमल पटेल (Kamal Patel) ने मंडियों को आधुनिक बनाने के कार्य को शीघ्रता से करने के निर्देश दिये हैं। बता दें की मंत्री पटेल मंडी बोर्ड कार्यालय में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की 140 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने मंडियों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने को कहा। मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू राजेन्द्र दादू, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, संचालक कृषि एम. सेलवेन्द्रम, आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ आलोक कुमार सिंह, एम.डी. मंडी बोर्ड जी.वी. रश्मि सहित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों के लिये व्यवस्थागत समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जाएँ, जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। मंडियों को अत्याधुनिक बनाने के साथ ही सर्व-सुविधायुक्त बनाएँ। एक ही स्थान पर अधिक से अधिक सुविधाएँ सुलभ कराई जाएँ।

उन्होंने बैठक में वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट में 294 करोड़ 49 लाख की आय के साथ 294 करोड़ 12 लाख रूपये का व्यय प्रदर्शित किया गया। संचालक मंडल ने प्रदेश की चयनित 14 मंडियों को हाईटेक मंडी बनाने के लिये प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। अन्य मंडी एवं उप मंडियों के प्रांगणों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का राज्य विपणन विकास निधि नियम-2000 में निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा भी हुई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story