मध्यप्रदेश

MP के CM शिवराज ने पंचायत पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाया, फटाफट जाने किसे कितने रुपये मिलेंगे?

MP के CM शिवराज ने पंचायत पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाया, फटाफट जाने किसे कितने रुपये मिलेंगे?
x
panchayat officials honorarium in mp: चुनावी साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी को कुछ न कुछ दे रहे हैं।

panchayat officials honorarium in mp: चुनावी साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी को कुछ न कुछ दे रहे हैं। सीएम ने आमजन से लेकर पंचायत पदाधिकारियों का भी मानदेय बढ़ा दिया है। हालांकि इसके संबंध में सीएम ने पहले ही घोषणा कर दी थी। लेकिन इस आशय का आदेश 25 जुलाई 2023 को जारी कर दिया गया है। अब त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों को पूर्व में स्वीकृत मानदेय एवं वाहन भक्तों में वृद्धि करते हुए उसे तीन गुना बढ़ा दिया गया है। इस बढे हुए मानदेय का लाभ जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, सरपंच, उपसरपंच तथा पंचों को प्राप्त होने लगेगा।

कितना बड़ा मानदेय MP Panchayat Officer increase in honorarium

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को वर्तमान समय में 11,000 रुपए प्राप्त हो रहे थे। अभी से बढ़ा दिया गया है। बढ़े हुए मानदेय के अनुसार इन्हें 35000 प्राप्त होंगे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्षों को वाहन भत्ता 43000 रुपए मिलता था इसे बढ़ाकर 65000 कर दिया गया है। इस तरह अब जिला पंचायत अध्यक्षों को कुल 1 लाख रुपए हर महीने प्राप्त होंगे।

वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओं का मानदेय भी बढ़ाया गया है। बढे हुए मानदेय एवं वाहन भत्ता 42000 रुपए हर महीने प्राप्त होंगे।

जनपद पंचायत अध्यक्ष के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। इन्हें 19500 रुपए प्राप्त होंगे। वही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओं को 13500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे।

पंच एवं उपसरपंच सरपंच को भी अधिकतम वार्षिक मानदेय राशि में वृद्धि कर 1800 रुपए कर दिया गया है।

Next Story