मध्यप्रदेश

एमपी के सीएम ने उद्योगपति के लिए की बड़ी घोषणा, अब 10 साल के लिए मिलेगा व्यापार का लाइसेंस

madhya pradesh industry,
x

madhya pradesh industry,

निरंतर प्रगति के लिए समय-समय पर नियमों और व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पड़ती है।

MP News: निरंतर प्रगति के लिए समय-समय पर नियमों और व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पड़ती है। इसी सोच के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में उद्योग और व्यापार को लगातार बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कह दिया है कि अब उद्योगपतियो और व्यापारियों को मिलने वाला लाइसेंस 10 वर्ष तक मान्य रहेगा। साथ ही रिनुअल करवाने के बाद भी 10 वर्ष के लिए मान्य होगा। अभी तक कुछ उद्योगों का 1 वर्ष तथा कुछ का 2 वर्ष के लिए लाइसेंस प्राप्त होता था। जिसमें लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या से निजात दिलाते हुए सीएम ने यह बड़ी घोषणा की है।

उद्योग विकास दर 24 प्रतिशत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में फेडरेशन आफ एमपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ में आउटस्टैंडिंग पुरस्कार वितरण तथा 44 में वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग विकास दर 24 प्रतिशत है। व्यापारी और उद्योगपति प्रदेश की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। विकास में भागीदारी करते रहें इसी भावना के साथ उन्हें सुविधा और संरक्षण प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों उद्योगपतियों और संस्थानों को सम्मान स्वरूप स्मृति सिन्हा दिया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉक्टर राधाचरण गोस्वामी और बड़ी संख्या में व्यापारी उद्योगपति तथा सामान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा उद्योग

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में जीएसडीपी 71 हजार करोड़ से बढ़कर 15 लाख करोड़ हो गया है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्य प्रदेश तेजी के साथ ही आगे बढ़ रहा है यहां प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए से बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपए है। राज्य का बजट 21 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपए हो गया है।

कृषि क्षेत्र में निरंतर विकास

कृषि के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहे हैं। प्रदेश में कृषि उत्पादन 100 करोड़ टन से बढ़कर 700 करोड़ टन हो गया है। इसी तरह लगातार बिजली के क्षेत्र में प्रदेश प्रगति कर रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारी योजनाएं प्रदेश में संचालित की गई है जिससे किसान निरंतर प्रगति करें। आज प्रदेश राजस्थान अनाज उत्पादन की साथ है फल सब्जियों का भी पर्याप्त उत्पादन करने लगा है।

Next Story